
हरि न्यूज
इटावा।उ प्र साहित्य सभा के जिला कार्यालय, चहल-पहल कोर्ट यार्ड इटावा में साहित्य सभा के प्रान्तीय उपाध्यक्ष डॉ राजीव राज की उपस्थिति में जनपद इटावा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष पद के लिए कवि शिवगोपाल अवस्थी तथा जिला समन्वयक के रूप में कवि सत्यदेव सिंह आजाद का मनोनयन किया गया।
ज्ञातव्य है कि उ प्र साहित्य सभा की कार्यकारिणी का कार्यकाल दो वर्ष होता है। विगत वर्षों से जनपद में साहित्यिक वातावरण बनाने में महती भूमिका निभाने वाली साहित्य सभा बुज़ुर्ग साहित्यकारों का सम्मान, स्कूली बच्चों में साहित्य के प्रति रुचि जागृत करने में उद्देश्य से पल्लवन जैसी गतिविधियों के माध्यम से सतत सक्रिय रहती रही है। सभा की महत्त्वपूर्ण बैठक में सभी आमन्त्रित सदस्यों को निवर्तमान अध्यक्ष अनुराग मिश्र असफल ने संबोधित किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि विगत वर्षों में सदस्य संख्या और नवाचारी साहित्यिक गतिविधियों की दम पर जनपद इटावा प्रदेश में प्रथम आता रहा है। नई कार्यकारिणी का पहला दायित्व यह स्थान बरकरार रखना है। हमें विश्वास है कि नई टीम साहित्यिक गतिविधियों का नया आयाम स्थापित करेगी तथा तहसील स्तर पर इसका विस्तार भी करेगी।नई जिला कार्यकारिणी में रजनीश त्रिपाठी- वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हर्ष सक्सैना- जिला सचिव, भगवान दास शर्मा-कोषाध्यक्ष तथा चार उपाध्यक्ष- हरिओम सिंह विमल, राज़दा ख़ातून, अमित कुमार और पंकज कुमार, चार सहसचिव-डॉ शमशुद्दीन, नूतन अवस्थी, प्रतीक्षा चौधरी, सुनील यादव, चार संगठन सचिव- रामेश्वर महाराजा, सौरभ सक्सेना, पुष्पेंद्र, प्रशांत राज, तीन सांस्कृतिक सचिव- प्रियंका मिश्रा, श्रीमती बिन्दु शर्मा, श्रीमती रीता कुशवाह, तहसील प्रभारी- अर्चना बाजपेयी, राबिया बेगम, रेनू बाथम को महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारियाँ सौंपी गयीं।
बैठक में सभा के संरक्षक प्रेम बाबू प्रेम जी, डॉ बालमुकुंद दिवाकर, मार्गदर्शक मंडल के सदस्य गोविंद माधव शुक्ल, रौनक इटावी, नदीम अहमद नदीम, इंद्रेश सहित कुल 39 सदस्य उपस्थित रहे।
