
सबका साथ हो, गंगा साफ हो के संकल्प के साथ पूर्णानंद घाट पर चल रही प्रति दिन महिला गंगा आरती
गंगा आरती में शामिल होने से भक्तों को एक अलग आध्यात्मिक अनुभूति होती है
हरि न्यूज
ऋषिकेश।आज ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट, पूर्णानंद घाट जानकी झूला में महिलाओं द्वारा विगत पांच वर्षों से की जा रही गंगा आरती में महिलाओं द्वारा चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि नवरात्रि पर मां गंगा की पूजा अर्चना की गई। अमृतरूपी, मोक्षदायनी, पापनाशिनी मां गंगा का चैत्र नवरात्र के पर्व पर गंगा के पावन तट पूर्णानंद घाट जानकी झूला पर महिलाओं के लिए समान अवसर, अधिकार एवं उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की गई। पूर्णानंद घाट पर चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि नवरात्रि का पर्व हर्षाेल्लास से मनाया गया। मां गंगा की महाआरती से पहले षोडशोपचार विधि से मां गंगा का विधिवत पूजन अर्चन हुआ। पूर्णानंद घाट पर मां गंगा को भोग लगाया गया इसके अलावा गंगा मैया को अक्षत, नैवेद्य, पुष्प, फल और लाल चुनरी अर्पित की फिर महाआरती हुई जय जय मां गंगा के नारों से पूर्णानंद घाट गूँज उठा, देर शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
पूर्णानंद घाट जानकी झूला की सीढ़ियों पर बैठकर शांतिपूर्ण ढंग से मां गंगा आरती सभी को मौका मिलता।
ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ज्ञानी जी ने कहा गंगा आरती का उद्देश्य ही सनातन आस्था को बनाए रखना और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगातार काम करना है। ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट ने इस आरती का आयोजन इसलिए किया था ताकि लोग धार्मिक अनुभव के साथ-साथ सुविधा और सहजता से इसका आनंद ले सकें और सभी श्रद्धालु जन आरती कर सकें। ट्रस्ट का ध्यान सिर्फ आयोजन तक सीमित नहीं है बल्कि यह सुनिश्चित करना भी है कि श्रद्धालु पूरी तरह सुरक्षित और आरामदायक पूर्णानंद घाट जानकी झूला में आरती में भाग ले सकें। भक्तों को एक अलौकिक अनुभव भी कराएगी।
डॉ. ज्योति शर्मा ने कहा मां गंगा से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। वहीं श्रद्धालुओं ने जानकी झूला पूर्णानंद घाट की दिव्य अनुभूति और आध्यात्मिक माहौल की जमकर सराहना की। देश के कोने-कोने से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने मां गंगा की पावन आरती में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया। शाम ढलते ही पूर्णानंद घाट जानकी झूला पर दीपों की रोशनी, मंत्रोच्चार और भजनों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा, जहां श्रद्धालु मां गंगा की आरती में लीन दिखाई दिए।
महिला गंगा आरती में मुख्य रूप से आचार्य सोनिया, राज पूनम, अंजना उनियाल, गायत्री, वंदना नेगी, प्रमिला, रजनी रावत, आज ने महिला गंगा आरती में सहवाग किया
।
