
हरि न्यूज/मुकेश सिन्हा
बिजनौर।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कैशलैस चिकित्सा सुविधा से वंचित करने पर विरोध बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन केंद्र तक पहुंच गया। बिजनौर में आर जे पी इंटर कालेज व बी आई सी कालेज के मूल्यांकन केंद्र पर शिक्षणेत्तर व आऊटसोर्सिंग कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर कार्य किया।उत्तर प्रदेश सरकार ने सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों सहित बेसिक शिक्षा के शिक्षकों,शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों व रसोइयों को कैशलैस चिकित्सा सुविधा देने का शासनादेश जारी कर दिया जबकि सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को इस सुविधा से वंचित किया गया है। इसके विरोध में प्रदेश के शिक्षणेत्तर व आऊटसोर्सिंग कर्मचारियों ने परीक्षाकाल में बांह पर काली पट्टी बांध कर परीक्षा कार्य किया है तथा प्रत्येक विद्यालय से मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र भेजकर कैसलेस चिकित्सा सुविधा देने की मांग की है लेकिन अभी तक प्रदेश सरकार ने शिक्षणेत्तर संवर्ग के लिए कैशलैस चिकित्सा सुविधा का शासनादेश जारी नहीं किया है। माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा के आवाहन पर परिषदीय परीक्षा मूल्यांकन केंद्र पर भी कैसलेस चिकित्सा सुविधा का शासनादेश जारी करने की मांग को लेकर शिक्षणेत्तर कर्मचारी काली पट्टी बांध कर परीक्षा कार्य कर रहे हैं। माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया आज आर जे पी इंटर कालेज बिजनौर में राजेन्द्र कुमार,अनुराग भारद्वाज,निर्मला यादव, राजेन्द्र कुमार,अनिल कुमार,अवधेश कुमार,अंकुर कुमार,सौरभ,किरन पाल आदि ने काली पट्टी बांध कर परीक्षा कार्य किया। इसके साथ ही बिजनौर इंटर कालेज में भी शिक्षणेत्तर व आऊटसोर्सिंग कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर परीक्षा कार्य किया। उन्होंने बताया बिजनौर सहित प्रदेश के सभी जनपदों में सरकार की कर्मचारी विरोधी नीति का विरोध जारी रहेगा।
