
हरि न्यूज
बिजनौर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर जिले भर के वरिष्ठ एवं घनिष्ठ कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल नेतृत्व की सराहना की।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि भूपेंद्र चौहान के नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिली है और पार्टी की गतिविधियों में तेजी आई है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आगामी समय में भी वे कार्यकर्ताओं की आवाज़ को बुलंद करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेंगे।
इस दौरान कई कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यकाल को “एक साल-बेमिसाल” बताते हुए कहा कि उन्होंने सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का प्रयास किया है, जिससे संगठन में एकजुटता बढ़ी है।
जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी की ताकत उसके कार्यकर्ता हैं और उनके सहयोग से ही संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे भी वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन के हित में कार्य करते रहेंगे।उन्होंने कहा कि देश का विकास यशस्वी लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहा है और उत्तर प्रदेश का चहुमुखी विकास उत्तर प्रदेश के जन जन प्रिय योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में हो रहा है,योगी आदित्यनाथ जी ने उत्तर प्रदेश में भयमुक्त समाज की स्थापना कर उत्तर प्रदेश को विकास के मार्ग पर अग्रसर किया है।
