
हरि न्यूज
हरिद्वार।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्रान्तर्गत संदिग्ध व्यक्तियों के विरूद्ध चलाया गया सत्यापन अभियान के दौरान बिना सत्यापन क्षेत्र में रह रहे बाहरी प्रदेशों से आये किरायेदारों व मजदूरो का किया गया सत्यापन बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर अब तक 260 मकान मालिको के विरूद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते 26,00,000/ (छब्बीस लाख)रुपये के चालान किये गए हैं।
कोतवाली नगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत बिना सत्यापन क्षेत्र में निवासरत् बाहरी प्रदेशों से आये कर्मचारी / मजदूर / फड़ ठेली वालो के सत्यापन हेतु अलग अलग टीमें बनाकर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत विशेष सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत बिना सत्यापन नौकर रखने पर मकान मालिको, होटल, जीम, धर्मशाला, आवासीय कालोनियों में काम करने वाले व्यक्तियों का मौके पर ही सत्यापान किया गया। अब तक करीब 1500 लोगों का सत्यापन किया गया है तथा जिन होटल/ धर्मशाला व अन्य मकान मालिकों द्वारा अभी तक सत्यापन नही कराया गया था उनके विरूद्ध कार्रवाई करते हुए धारा-83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए अभी तक 260 चालान रूपये कुल 26,00,000/ के कोर्ट के चालान कर रिपोर्ट मा० न्यायालय प्रेषित की जा रही है।*
