
हरि न्यूज
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा का एक वर्ष का कार्यकाल संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क और विकास कार्यों को गति देने के लिए यादगार रहा है। अपने एक वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का कार्य किया, जिससे जिले में पार्टी की गतिविधियों को नई ऊर्जा मिली।

जिलाध्यक्ष बनने के बाद आशुतोष शर्मा ने जिलेभर में लगातार प्रवास कर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कीं और संगठन की योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया। उनके नेतृत्व में भाजपा ने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन कर आम जनता से जुड़ाव मजबूत किया।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाया। इसके साथ ही सदस्यता अभियान, सेवा पखवाड़ा, स्वच्छता अभियान और विभिन्न जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जिले के कार्यकर्ताओं का कहना है कि आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में संगठन में समन्वय और सक्रियता बढ़ी है। उन्होंने हमेशा कार्यकर्ताओं को सम्मान देते हुए सामूहिक नेतृत्व की भावना को आगे बढ़ाया, जिससे पार्टी का जनाधार मजबूत हुआ है।
अपने एक वर्ष के कार्यकाल को लेकर जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी नहीं बल्कि हर कार्यकर्ता की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी भाजपा संगठन को और मजबूत बनाने तथा सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।
राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने भी आशुतोष शर्मा के एक वर्ष के कार्यकाल को संगठन के लिए सकारात्मक और प्रभावी बताया है।
