
हरिद्वार।अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस रजिस्टर्ड राष्ट्रीय स्वतंत्र ट्रेड यूनियन का राष्ट्रीय अधिवेशन बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र यू0पी0में 15 मार्च 2026 को होने जा रहा है।जिसमें देश भर के हजारों की संख्या में सफाई मजदूर भाग लेंगे ,उत्तराखंड से भी उक्त सम्मेलन में सफाई मजदूर प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र तेश्वर के नेतृत्व में भारी संख्या में कर्मचारी प्रतिभाग लेंगे ।सम्मेलन में सफाई मजदूरों की राष्ट्रीय स्तर की समस्याओं पर चिंतन, मनन कर भारत सरकार के समक्ष एक ज्ञापन के रूप में राष्ट्रीय नेताओं के द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।यह जानकारी संगठन के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र श्रमिक ने पत्रकारों को दी।
