
हरि न्यूज
नजीबाबाद (बिजनौर)। नजीबाबाद के सराय आलम के बसपा नेता सुरेंद्र सिंह के परिवार के भतीजे व हाल निवासी आदर्श नगर निवासी शगुन कौशल ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में 145वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन करने पर बसपा नेताओं ने घर पर पहुंचकर फूल माला पहनकर व मिठाई खिलाकर, बुके देकर किया जोरदार स्वागत किया और शुभकामनाए दी। कई दशको के बाद दलित समाज के बेटे का आई0ए0एस0 के लिए चयन हौने पर बधाई दी।उनकी इस शानदार सफलता से परिवार और पूरे दलित समाज व क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर डी0 पी0सिंह रवि,जिला अध्यक्ष -नरेंद्र कुमार रवि, (विधानसभा प्रभारी ),भूपेंद्र रंजन (बामसेफ जिला अध्यक्ष) विजेंद्र कश्यप (जिला संयोजक,भाईचारा कमेटी) ,सुरेंद्र सिंह बसपा नेता सूरज सिंह (सेक्टर अध्यक्ष )अमर सिंह (जिला पंचायत सदस्य) नरेंद्र सिंह पत्रकार आदि ने बधाई दी
