
आरबीएस इंटर कालेज में प्रबंध समिति का निर्विरोध होना तय – एक पद पर एक ही नामांकन हुआ

–
हरि न्यूज/मुकेश सिन्हा
नांगल सोती/बिजनौर।राजा भरत सिंह इंटर कालेज नांगल सोती में प्रबंध समिति का पांच वर्षीय चुनाव के नामांकन की प्रकिया आज प्रारंभ हुई। प्रबंध समिति के सभी 12 पदों पर एक एक नामांकन दाखिल होने से प्रबंध समिति का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। आज रविवार को जिला विद्यालय निरीक्षक बिजनौर द्वारा नामित पीठासीन अधिकारी व प्रधानाचार्य एमडीएस इंटर कालेज नजीबाबाद अनुपम माहेश्वरी व पर्यवेक्षक व प्रधानाचार्य जीआईसी भागूवाला पंकज कुमार की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हुई। प्रबंध समिति के चुनाव में एक पद पर एक नामांकन भरा गया । जांच के दौरान सभी नामांकन पत्र वैध पाएं गये। अध्यक्ष पद पर -यशवीर सिंह नजीबाबाद,उपाध्यक्ष- प्राची चौधरी जालपुर, प्रबंधक -ऋषभ प्रताप सिंह एड -मीरमपुर बेगा,उप प्रबंधक – यशवीर सिंह चंदोक, कोषाध्यक्ष – कावेन्द्र सिंह मुस्सेपुर तथा कार्यकारिणी सदस्य के पद पर जितेन्द्र सिंह- -गांवडी,अभयराम सिंह- नांगल सोती,जाकिर अली- सैदपुरी, कुलवीर सिंह- तिसोतरा, आकाशदीप -सराय आलम,मैनपाल सिंह-शहजादपुर ,लक्ष्मी देवी- बिजनौर ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। सभी नामांकन पत्रों का निरीक्षण किया गया सभी नामांकन पत्र वैध पाएं गये। कालेज की प्रबंध समिति के चुनाव में एक पद पर एक नामांकन होने,सभी नामांकन पत्र वैध पाएं जाने व किसी नामांकन पत्र पर कोई आपत्ति ना आने,कोई नाम वापसी ना होने के कारण प्रबंध समिति का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। पीठासीन अधिकारी व प्रधानाचार्य अनुपम माहेश्वरी ने बताया प्रबंध समिति का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है फिर भी प्रबंध समिति की घोषणा निर्धारित चुनाव तिथि पर की जाएगी। उन्होंने शान्ति पूर्वक चुनाव प्रक्रिया होने विद्यालय की प्रबंध समिति के निर्वाचित होना तय होने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान कोषाध्यक्ष राघव प्रताप, प्रधानाचार्य राजीव कुमार,सूरतपाल सिंह, विजेन्द्र सिंह, विद्युशेखर चौहान,सौरभ कुमार, सुधीर कुमार,नरपाल सिंह,केशव शरण, मुकेश सिन्हा,अश्वनी कुमार,अमित शर्मा,अनुज चतुर्वेदी, सत्यपाल सिंह,सत्यपाल सिंह,रूकन राजपूत,सुनीता चौधरी आदि उपस्थित रहे।
