
ब्रह्मलीन स्वामी श्री कृष्णानंद महाराज, ब्रह्मलीन गुरुमाता सुशीला देवी महाराज एवं ब्रह्मलीन ब्रह्मऋषि सद्गुरुदेव संत निराला स्वामी (लहरी बाबा)का समूचा जीवन गौ गंगा गीता और भगवान भोलेनाथ को समर्पित था:महाराज आशा भारती

हरि न्यूज
हरिद्वार।उत्तरी हरिद्वार भूपतवाला की प्रख्यात धार्मिक संस्था श्री निराला धाम की परमाध्यक्षा महाराज आशा भारती के सानिध्य में ब्रह्मलीन स्वामी श्री कृष्णानंद जी महाराज, ब्रह्मलीन गुरुमाता सुशीला देवी जी महाराज एवं ब्रह्मलीन ब्रह्मऋषि सद्गुरुदेव संत निराला स्वामी (लहरी बाबा)की पुण्यतिथि संतो महंतो महामण्डलेश्वरों एवं श्रद्धालु भक्तों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करके धूमधाम से मनाई।


इस मौके पर श्री निराला धाम की परमाध्यक्षा आशा भारती महाराज ने कहा कि संतो का जीवन देश एवं समाज को समर्पित होता हैं ब्रह्मलीन स्वामी संत निराला महाराज लहरी बाबा जी ने जीवन पर्यंत समाज ओर देश की सेवा की,उनका समूचा जीवन गौ गंगा गीता और भगवान भोलेनाथ को समर्पित था उन्होंने जीवन भर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करते हुए समाज में सुख शांति समृद्धि की कामना की।
नगर विधायक मदन कौशिक ने ब्रह्मलीन स्वामी संत निराला महाराज लहरी बाबा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी संत निराला महाराज ने समाज में भगवान भोलेनाथ के प्रति श्रद्धालु भक्तों की आस्था समर्पण की भावना को जागृत करने का काम किया,ब्रह्मलीन स्वामी जी ने जीवन पर्यंत समाज को सत्य का मार्ग दिखाया और समाज में सनातन धर्म संस्कृति को संरक्षित संवर्धित करने का काम किया,ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों से जीवन को दिशा,शांति एवं प्रेरणा प्राप्त होती है। स्वामी नित्यानंद ने ब्रह्मलीन सदगुरुदेव महाराज को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि गुरुदेव के बताए मार्ग पर चलकर समाज को धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्धन हेतु सेवा कार्य कराकर समाज में सनातन धर्म संस्कृति को मजबूत करने का काम किया जा रहा है।इस मौके पर महामंडलेश्वर राममुनि महाराज,क्षेत्रीय नगर निगम पार्षद सूर्यकांत शर्मा, सुमित बंसल,पूर्व पार्षद अनिरुद्ध भाटी सहित संतो महंतो महामण्डलेश्वरों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

