
हरि न्यूज
हरिद्वार।उत्तरी हरिद्वार के भूपतवाला के शालिग्राम गंगा घाट पर श्री शिव शक्ति व्यापार मंडल के सौजन्य से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्रीराम एवं भगवान हनुमान को समर्पित सुंदरकांड पाठ का संगीतमय आयोजन किया गया ओर खिचड़ी प्रसाद भंडारा कार्यक्रम आयोजित कर अतिथियों का स्वागत किया गया।
इस शुभ अवसर पर श्री शिव शक्ति व्यापार मंडल भूपतवाला के अध्यक्ष पंडित विपिन शर्मा ने कहा कि क्षेत्र व्यापार में सुख शांति समृद्धि के साथ साथ समाज में समरसता का भाव स्थापित करने के लिए खिचड़ी प्रसाद भंडारे का आयोजन कर समाज सेवा को समर्पित,राजनीति संगठनों,ईष्ट मित्रों शुभचिंतकों को भगवान का प्रसाद ग्रहण कराकर समाज में एकता अखंडता का भाव स्थापित करने का प्रयास किया जाता है।समाजसेवी मधुकांत गिरि एवं मांधाता गिरि ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति को मजबूत करने के उद्देश्य से भगवान श्री राम एवं भगवान हनुमान जी समर्पित भाव सुंदरकांड पाठ का संगीतमय आयोजन कर लोगो को धर्म संस्कृति के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से धार्मिक अनुष्ठान करने के उपरांत खिचड़ी गुड का प्रसाद का आयोजन समाज सेवा की प्रेरणा देता है और जीवन में नई ऊर्जा का संचार प्रदान करता है।

इस मौके पर नगर विधायक मदन कौशिक,भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा,मेयर प्रतिनिधि सुभाष चंद,पूर्व पार्षद अनिरुद्ध भाटी, मांधाता गिरि ,मधुकांत गिरि,देव पांडे, सुरेश्वर शर्मा, गोपाल शर्मा, पूर्व में मेयरपति अशोक शर्मा, प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष संजीव नैय्यर,युवा जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा,जिला महामंत्री प्रदीप कालरा,प्रदीप सड़ाना,प्रदेश सचिव राजेश पुरी, डॉ अशोक गिरि,पूर्व सभासद बृजभूषण विद्यार्थी,महानगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील सेठी,पूर्व सभासद डॉ प्रेमप्रकाश सतलेवाल,भाजपा नेता राजीव भट्ट,शहर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव पाराशर,प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार कश्यप,जिलाध्यक्ष डॉ विशाल गर्ग,समाजसेवी विनोद मिश्रा,पत्रकार रत्नमणि डोभाल,ठाकुर रविंद्र सिंह, प्रमोद गिरि,पूर्व पार्षद लखनलाल चौहान,पार्षद राजेश शर्मा,अनिल वशिष्ठ,सूर्यकांत शर्मा,महावीर वशिष्ठ,सुनील कुमार,व्यापारी विकास शर्मा,बलकेश राजौरिया संदीप गिरि,अनुपम त्यागी सहित सैकड़ों व्यापारियों राजनीतिकों एवं समाजसेवियों ने प्रतिभाग कर प्रसाद ग्रहण किया।
