
वरिष्ठ व्यापारी भाजपा नेता राजीव भट्ट के संयोजन में हुआ भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित अतिथियों का फूलमाला पहनाकर किया स्वागत अभिनंदन

हरि न्यूज
हरिद्वार। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर धर्मनगरी के उत्तरी हरिद्वार भूपतवाला क्षेत्र में वरिष्ठ भाजपा नेता व्यापारी राजीव भट्ट के संयोजन में दयानंद व्यापार मंडल की ओर से खिचड़ी और गुड़ प्रसाद का मकर संक्रांति भंडारा आयोजित कर अतिथियों का फूलमाला ओर पटके पहनाकर स्वागत किया गया। मकर संक्रांति कार्यक्रम में सैकड़ों गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग कर प्रसाद ग्रहण किया। खिचड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजन का संयोजन राजीव भट्ट द्वारा किया गया, जबकि प्रसाद वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने किया। गुरुवार को कड़ाके की ठंड के बीच क्षेत्र के लोगों और जरूरतमंदों को गरमागरम खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर मकर संक्रांति खिचड़ी प्रसाद भंडारा कार्यक्रम संयोजक समाजसेवी वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव भट्ट ने कहा कि मकर संक्रांति पर खिचड़ी प्रसाद का विशेष धार्मिक महत्व है, पिछले नौ वर्षों से लगातार मां गंगा जी के आशीर्वाद से मकर संक्रांति खिचड़ी प्रसाद भंडारा कार्यक्रम आयोजित कर अपने ईष्ट मित्रो साथियों को आमंत्रित कर धार्मिक आयोजन कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाता है। इस वर्ष भी सेवा भावना के साथ यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है, ताकि समाज के हर वर्ग तक पर्व की खुशियां पहुंच सकें। मकर संक्रांति पर खिचड़ी का प्रसाद बांटना परंपरा के साथ साथ मानव सेवा का प्रतीक है। भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि मकर संक्रांति केवल पर्व नहीं,बल्कि सामाजिक सेवा का संदेश देती है। ऐसे आयोजन आपसी सहयोग और सद्भाव को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में पहुंचे नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि मकर संक्रांति खिचड़ी प्रसाद समाज को एकता के सूत्र में बधाने का काम करती हैं।राज्यमंत्री सुनील सैनी ने कहा कि मकर संक्रांति खिचड़ी प्रसाद भंडारा समाज में सनातन धर्म संस्कृति को मजबूत करने का माध्यम है खिचड़ी प्रसाद का आयोजन कर समाज में समरसता का संदेश दिया जाता है हिन्दू सनातन धर्म में सभी लोग सम्मानित हैं जो मिलकर समाज को एकता अखंडता प्रदान करते हैं।
मकर संक्रांति खिचड़ी प्रसाद भंडारा कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित राज्यमंत्री डॉ जयपाल सिंह चौहान,पूर्व राज्यमंत्री राकेश राजपूत,पूर्व मेयर मनोज गर्ग,विकास तिवारी, सचिन शर्मा,पूर्व पालिकाध्यक्ष कमल जोहरा, भाजपा के जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, संजीव चौधरी,उपाध्यक्ष तरुण नैय्यर,जिला मंत्री विनीत जोली,पार्षद महावीर वशिष्ठ, पार्षद अनिल वशिष्ठ,पार्षद सूरज शर्मा,पार्षद पीएस गिल,पूर्व पार्षद विवेक उनियाल,पूर्व पार्षद राधे कृष्ण शर्मा, प्रेम प्रकाश सतलेवाल,दिनेश जोशी,सतीश जोशी,ललित बजरंगी,सन्नी अरोड़ा,हरीश अरोड़ा,रूपेश, नरेंद्र रावत, राजेंद्र सिंह रावत,केशव शर्मा,विनोद मिश्रा,बागेश्वर पांडे,विपिन शर्मा,व्यापारी नेता समाजसेवी सुनील सेठी,संजय त्रिवाल,तेज प्रकाश साहु,मनोज महंत, पूर्व पार्षद अनिरुद्ध भाटी,पत्रकार रत्नमणि डोभाल, रविंद्र सिंह,प्रमोद गिरि,सचिन सैनी,ऋषभ वशिष्ठ, दीपांशु विद्यार्थी,संदीप गिरि,अनुपम त्यागी,ललित सचदेवा,सन्नी राणा, फग्गूराम ठेकेदार,दीपक उप्रेती,मनोज शर्मा,बलकेश राजौरिया,दिनेश गिरि,सहित बड़ी संख्या में व्यापार मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
