
हरि न्यूज
हरिद्वार।महानगर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुनील सेठी द्वारा आयोजित भव्य लोहड़ी कार्यक्रम पर वरिष्ठजन रंजीत सेठी के साथ मुख्य अतिथि विधायक मदन कौशिक , मेयर किरण जैसल, महंत ऋषिवरानंद महाराज, राममुनि जी महाराज,गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम,भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ,संजय पालीवाल,पंडित अधीर कौशिक, पुरुषोत्तम शर्मा,राजेश रस्तोगी ने उपस्थित होकर सुनील सेठी के साथ लोहड़ी प्रज्वलित करते हुए सभी देश वासियों उत्तराखंड वासियों को लोहड़ी की शुभकामनाए दी। इस अवसर पर मदन कौशिक ने कहा कि लोहड़ी एक ऐसा हर्षोल्लास का पर्व है जिस पर सभी नाचते गाते एक अलग अंदाज में लोहड़ी मनाते है। जो पंजाबियत के साथ जुड़कर सभी वर्गो धर्मो को एक सूत्र में पिरोकर इस पर्व को विशेष पूजा अर्चना कर सभी को नए उमंग एकुजत्ता का संदेश देता है। महंत ऋषि महाराज श्री एवं राम मुनि महराज ने कहा कि लोहड़ी नाचने गाने मिलकर एक दूसरे से खुशियां बाटने का पर्व है जो हिंदू नए वर्ष की पूर्व संध्या पर मनाया जाता है इस पर्व पर सभी एकजुटता उमंग का संदेश देते है हमारे सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से ये पर्व और शानदार हो जाता है। मेयर किरण जैसल ने सभी हरिद्वार नगर निगम वासियों को लोहड़ी की शुभकामनाएं देते हुए हरिद्वार को स्वच्छ सुंदर प्रथम स्थान बनाने की अपील की। सुनील सेठी ने बताया कि हर वर्ष वो इसी तरह धूमधाम से लोहड़ी कार्यक्रम आयोजित करते है और सभी हरिद्वार के संगठनों सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर इस पर्व को मनाते हुए सभी से मिलजुलकर एकजुटता के साथ समूचे देश उत्तराखंड हरिद्वार की प्रगति के साथ साथ नागरिकों के मंगलमय जीवन की कामना करते है। लोहड़ी पर्व हमारे देश की संस्कृति को दर्शाता है और सबसे भाईचारे मिलन का संदेश देता है। कार्यक्रम में जिला महामंत्री भाजपा संजीव चौधरी, हीरा सिंह बिष्ट, उज्जवल पंडित, मुख्य रूप से,प्रदेश संयोजक भाजपा नितिथ ऐरन,पूर्व पार्षद अनिरुद्ध भाटी,पार्षद श्रीमती सुनीता शर्मा,पार्षद आकाश भाटी, पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा, पार्षद अनिल वशिष्ठ, पार्षद सुमित चौधरी,,प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल महामंत्री संजय त्रिवाल,तेज प्रकाश खड़खडेश्वर व्यापार मंडल अध्यक्ष भूदेव शर्मा,राजेश शर्मा ,दीपांशु विधार्थी,लाल जी यादव,रवि बांगा सहित कई व्यापारी सामाजिक संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
