हरि न्यूज/अजय कुमार गंगोई
हरिद्वार।ज्वालापुर पुलिस ने मोहल्ला पावधोई में सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट,गाली गलौज व शांति व्यवस्था भंग करने पर 01अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान कर दिया किया।
बतादे कि आज 12जनवरी को अपर उप निरीक्षक राकेश कुमार मय चेतक कर्मचारी कांस्टेबल कपिल कुमार कांस्टेबल आलोक नेगी देखरेख शांति व्यवस्था चेकिंग हेतु कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्रांतर्गत मोजूद थे। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दी कि 11जनवरी को समीर पुत्र मोहम्मद आजम निवासी मोहल्ला अहबानगर कोतवाली ज्वालापुर हाल निवासी मोहल्ला पावधोई ज्वालापुर जो झगड़ालू किस्म का व्यक्ति है जिसके द्वारा ईदगाह के पास सफाई कार्य कर रहे नगर निगम कर्मचारी के साथ लड़ाई झगड़ा,गाली गलोच व मारपीट पर उतारू हो गया था। उक्त व्यक्ति से उक्त घटित लड़ाई झगडे के संबंध में पूछताछ की जाने लगी तो आग बबूला हो गया तथा जोर-जोर से चिल्लाकर हंगामा करने लगा जिसे शांत करने व समझने का प्रयास किया गया तो वह व्यक्ति नहीं माना इस कृत्य से मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने लगी व यातायात व्यवस्था बाधित होने लगी लड़ाई झगड़े की घटना से स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है के दृष्टिगत अभियुक्त को धारा 170 बी.एन.एस.एस के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त का चालान अंतर्गत धारा 170/126/135 बी.एन.एस.एस कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
*गिरफ्तार अभियुक्त समीर पुत्र मोहम्मद आजम निवासी मोहल्ला अहबानगर नगर कोतवाली ज्वालापुर हाल निवासी पावधोई ईदगाह रोड ज्वालापुर हरिद्वार
*पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक राकेश कुमार,कांस्टेबल कपिल गोला,आलोक नेगी
