
ये जीवन गुरु देव को समर्पित:स्वामी जयानंद महाराज
हरि न्यूज
हरिद्वार।उत्तरी हरिद्वार की प्रख्यात धार्मिक संस्था श्री विश्नोई आश्रम के ब्रह्मलीन परमाध्यक्ष स्वामी राजेन्द्रानंद जी महाराज के परम शिष्य वर्तमान में श्री विश्नोई आश्रम के परमाध्यक्ष महंत प्रणवानंद जी महाराज ने बताया कि सद गुरुदेव महाराज के बताए मार्ग पर चलकर आश्रम की परम्पराओं को निरंतर बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा और गुरुदेव की ख्याति को गुरु भाइयों के साथ मिलकर देशभर में बढ़ाया जाएगा।महंत प्रणवानंद जी महाराज ने कहा कि भगवान जम्भेश्वर जी की वाणी को समर्पित भाव से संकल्पित होकर समाज में संरक्षित संवर्धित किया जाएगा।उन्होंने कहा कि ब्रह्मलीन गुरुदेव के संकल्प गौ,गंगा मानव कल्याण की सेवा को बढ़ाने का काम किया जाएगा ओर समाज में सनातन धर्म संस्कृति को संरक्षित संवर्धित किया जाएगा।
स्वामी जयानंद महाराज ने बताया कि ब्रह्मलीन गुरुदेव स्वामी राजेन्द्रानंद महाराज जी को हम सभी गुरु भाइयों का जीवन समर्पित है उनके बताए मार्ग में जीवन को समर्पित करके समाज को धर्म के प्रति जागरूक करने का काम नितप्रति दिन किया जा रहा है,गुरुदेव महाराज ने हमेशा समाज से कुरीतियों को समाप्त करके भगवान जम्भेश्वर की पूजा अर्चना को जीवन में अपनाने को सिखाया,गुरुदेव की परम्पराओं को निरंतर बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
