
हरि न्यूज
नजीबाबाद। सैन समाज के एक सामाजिक कार्यक्रम के दौरान एक गोष्ठी बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सैन समाज के नेताओं का एक दूसरे मिलने का सौभाग्य मिला, सामाजिक कार्यक्रम में ही एक गोष्ठी के दौरान युवाओं को शिक्षा,रोजगार, राजनीतिक,भागीदारी आदि में आगे बढ़ाने की बात पर बल दिया गया,गोष्ठी बैठक में नजीबाबाद से सामाजिक कार्यकर्ता रितेश सैन ने अपने विचार रखते हुए कहा कि आज युवाओं को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

बड़े बुजुर्ग युवाओं को आगे बढ़ाने में मदद करें समाज को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा रोजगार और राजनीति यह बहुत ही आवश्यक है हम सब अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर समाज को प्रशासनिक और कानूनी स्तर पर मजबूत बनाना है तभी हमारे समाज को न्याय मिल सकता है इसी तरह रोजगार हमारे समाज को मजबूत बनाने में सहयोग करेगा तो हमें शिक्षा के साथ-साथ कारोबार करने पर भी ध्यान देना होगा जब हम कानूनी रूप से और धनबल से मजबूत होंगे तो राजनीति में भागीदारी करने में कोई परेशानी नहीं होगी और हम हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का काम कर सकते हैं लेकिन इसके लिए हम सबको एकजुट रहने की जरूरत है समाज में यदि कोई आपसी विवाद है तो उसे सामाजिक स्तर पर निपटने का कार्य करें कोर्ट कचहरी में समय और पैसा दोनों बर्बाद होते हैं प्रतिष्ठा भी गिरती है तो बड़े बुजुर्ग आपस में बैठकर विवादों को सुलझाने का कार्य करें आप सब जानते हैं कि हमारे इतिहास को किस तरह से षड्यंत्र के अंतर्गत कुछ लोगों ने दबाने का कार्य किया है लेकिन प्रसन्नता की बात यह है कि अब समाज जागरूक हो चुका है और युवाओं में एक ऊर्जा भरी गई है तो अब इतिहास को ज्यादा दिन दबाया नहीं जा सकता बस हमें एकजुट होने की आवश्यकता है।गोष्ठी कार्यक्रम में सुनील कुमार सैन,प्रवेश कुमार सैन गांधी कॉलोनी, प्रवेश सैन जनकपुरी,डॉ सत्येंद्र कुमार सैन अंतवाडा पोवेन्द्र सैन,सोमदेव सैन,रोहित कुमार सैन, डॉ राकेश सैन ने प्रतिभाग किया।
