
हरि न्यूज
बिजनौर (किरतपुर)।ओम श्री हरिहर विश्व सनातन बालाजी सेवा ट्रस्ट रजि. के तत्वाथान मे श्री हनुमान धाम किरतपुर के प्रांगण मे पूर्णिमा के दिन सुंदरकांड,हनुमान चालीसा का पाठ व हवन यज्ञ व भंडारा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में हनुमान धाम के संस्थापक प्रदीप कुमार चौहान व ट्रस्ट के पदाधिकारीयो का फूलमाला पहना कर स्वागत कर प्रसाद वितरण भी किया गया।
श्रद्धालु भक्तों ने भावपूर्ण कार्यक्रम में बढ़ चढ़ के प्रतिभाग किया और हवन यज्ञ में आहुति अर्पित की।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष महंत श्री सतपाल सिंह सचिन गुरुजी ने सभी भक्तों के सामने ट्रस्ट के पदाधिकारीयो के पद व कार्यभार के बारे में विस्तार से बताया।
ट्रस्ट के पदाधिकारीयो वरिष्ठ उपाध्यक्ष- नितिन विश्वकर्मा,नरदेव, आदित्य पाल चौधरी ,अर्जुन सिंह सैनी ,बाबूराम सैनी, और नीरज कुमार भुईयार और कोषाध्यक्ष रॉकी गुप्ता व सह कोषाध्यक्ष राजकुमार सैनी को बनाया महासचिव मुनेश कुमार सैनी सह महासचिव टिन्कु कुमार भुईयार, व सचिव नरेंद्र कुमार रवि, बृजपाल भुईयार ,निर्देश देवी, सुधा सैनी, संगीता चौधरी ,व ऑडिटर जोगिंदर कुमार पाल, सदस्य एड0 विपिन विश़नोई, जितेंद्र कुमार कश्यप का फूल वाला से स्वागत किया गया।

