
हरि न्यूज
हरिद्वार।श्री राम सेवा ट्रस्ट रजि.के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ निशिथ ऐरन के प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा आई टी संयोजक बनाए जाने पर श्री राम सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन में खुश का माहौल छा गया है।
बताते चलें कि डॉ निशिथ एक मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हैं और भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता हैं,उनके भाजपा किसान मोर्चा आई टी प्रदेश संयोजक बनने से किसान मोर्चा की लाभकारी योजनाओ को किसानों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी और प्रदेश भर में किसान मोर्चा मजबूत स्थिति में बनकर खड़ा होगा।उनके प्रदेश संयोजक बनने पर साथियों मित्रों और भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल व्याप्त है।
