
हरि न्यूज/गर्वित गिरि
हरिद्वार।भाजपा नेता एवं विश्वगुरु शंकराचार्य दशनाम गोस्वामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गिरि गोस्वामी को भाजपा ओबीसी मोर्चा का प्रदेश मीडिया संयोजक मनोनीत होने पर गोस्वामी समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विश्वगुरु शंकराचार्य दशनाम गोस्वामी समाज के राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद गिरि ने प्रदीप गिरि के भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश मीडिया संयोजक मनोनीत किए जाने पर केंद्र/प्रदेश भाजपा नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उत्तराखंड में भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने गोस्वामी समाज को भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी से लेकर अन्य मोर्चा में महत्वपूर्ण स्थान देकर गोस्वामी समाज का सम्मान बढ़ाने का काम किया,उन्होंने कहा कि गोस्वामी समाज देश भर के सभी राज्यों में ठीक ठाक संख्या बल में निवास करता है,भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को गोस्वामी समाज को राष्ट्रीय स्तर पर भी गोस्वामी समाज को महत्वपूर्ण स्थान देना चाहिए,प्रमोद गिरि ने कहा कि राकेश गिरि को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदीप गिरि को भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश मीडिया संयोजक बनाने से प्रदेश में गोस्वामी समाज का जुड़ाव भाजपा से बड़े स्तर पर होगा।उन्होंने कहा कि गोस्वामी समाज सनातन धर्म संस्कृति को समर्पित समाज है जो दिन प्रतिदिन सर्व समाज में सनातन धर्म की चर्चा करता है और सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्धन हेतु कार्य करता है।विश्वगुरु शंकराचार्य दशनाम गोस्वामी समाज महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सीमा गिरि ने कहा कि विश्वगुरु शंकराचार्य दशनाम गोस्वामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गिरि जी के प्रदेश मीडिया संयोजक बनने से गोस्वामी समाज में खुशी की लहर है भाजपा ने प्रदेश स्तर पर गोस्वामी समाज को महत्वपूर्ण स्थान देकर सम्मानित करने का काम किया है।इस मौके पर सत्यपाल गिरि,अमित गिरि ,प्रदीप गिरि गोस्वामी,कुलदीप गिरि, चांद गिरि,मनोज गिरि,अमित गिरि,डा अशोक गिरि,शत्रुघ्न गिरि,गौरव गिरि, मोनी गिरि,सोनू गिरि,राजीव गिरि,अनमोल गिरि,विशाल गिरि,सहित कई गोस्वामी बंधुओं ने खुशी जताई।
