
हरि न्यूज
नजीबाबाद।गजरौला पाईमार मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम सुना।आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात का 129वां एपिसोड संबोधित किया। यह इस साल का आखिरी एपिसोड था।इस एपिसोड में उन्होंने 2025 की उपलब्धियों और नए साल 2026 की चुनौतियों और संभावनाओं पर चर्चा की
पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर हर भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक बन गया है, जो देश की सुरक्षा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उन्होंने विज्ञान और अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, जैसे कि शुभांशु शुक्ला का अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचना।पीएम मोदी ने कहा कि 2025 खेल के लिहाज से भी एक यादगार साल था, जिसमें भारत की पुरुष क्रिकेट टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती और महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार विश्व कप जीता।पीएम मोदी ने युवाओं से अपने विचार साझा करने के लिए विकसित भारत युवा नेताओं के संवाद में शामिल होने का आग्रह किया।

मन की बात कार्यक्रम मैं मुख्य अतिथि के रूप में खेल सिंह राजपूत जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा पूर्व ब्लाक प्रमुख अवधेश कुमार जिला मंत्री बलराज त्यागी मंडल अध्यक्ष वरुण आत्रेय भाजपा पिछड़ा मोर्चा सोशल मीडिया के जिला प्रमुख रितेश सैन चौधरी ईशम सिंह मंडल उपाध्यक्ष पिंकुर रघुवंशी अजय सक्सेना बूथ अध्यक्ष राजकमल कटारिया राजकुमार जिला मंत्री किसान मोर्चा अंकित पवार नितिन त्यागी नितेश त्यागी अरविंद चौधरी देवेंद्र चौधरी डॉ विपिन चौधरी दिनेश मेहरा विमला गुप्ता मनोज शर्मा हर्षवाड़ा शक्ति केंद्र के संयोजक समीर अहमद बूथ अध्यक्ष अमजद अहमद ललित पाल मदन रावत तेजपाल राजपूत हरेंद्र राजपूत सुशील चौहान प्रधान धूम सिंह आदि मौजूद रहे।

