
हरि न्यूज
हरिद्वार।कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के कुशल नेतृत्व में 19दिसंबर को चौकी रोडीबेलवाला से वास्ते देखरेख,शान्ति व्यवस्था,रोकथाम जुर्म जरायम चैकिंग संदिग्ध वाहन संदिग्ध व्यक्ति रोडीबेलवाला क्षेत्र में मामूर थे,इसी दौरान मुखवीर खास से सूचना मिली की टैम्पु ट्रेवलर स्टेन्ड के पास बनी झुग्गी झोपडी, के सामने एक व्यक्ति चर्खी के माध्यम से सट्टे की खाई बाडी कर रहा हैं सूचना पर पुलिस टीम बताये स्थान पर पहुँचे तो एक व्यक्ति पंचपुरी टैम्पो ट्रेवलर स्टैण्ड के पीछे झुग्गी झोपडी के आड में चर्खी के माध्यम से सट्टे की खाई बाडी करते हुये मय चर्खी सट्टा 01पेन हरे रंग का व सट्टा पर्ची व गत्ता व जेब से कुल ₹8760/- रुपये नगद बरामद के साथ पकडा गया।
आरोपी का नाम पता पुछा तो नाम रोहित पुत्र स्वर्गीय श्याम सुंदर निवासी N 47 शिवालिक नगर थाना रानीपुर जनपद हरिद्वार बताया आरोपी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
*अभियुक्त से बरामद
चर्खी सट्टा पेन, 01 सट्टा पर्ची, व ₹8760/-
*पुलिस टीम में
1-उ0नि0 चरण सिंह चौहान
2-हे0का0 चंद्रशेखर भट्ट
3-का0अरविन्द नेगी
