
हरि न्यूज
नजीबाबाद।आज नजीबाबाद विधानसभा के गजरौला पाईमार मंडल में अरविंद विश्वकर्मा के प्रतिष्ठान पर जिला मंत्री बलराज त्यागी, मंडल अध्यक्ष वरुण आत्रेय भाजपा पिछड़ा मोर्चा सोशल मीडिया के जिला प्रमुख रितेश सैन वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी ईशम सिंह के नेतृत्व में केंद्रीय राज्यमंत्री पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई और उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी, इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा सोशल मीडिया के जिला प्रमुख रितेश सैन ने कहा कि हम सबको नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्य करने का सौभाग्य मिलेगा जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी के लिए समर्पित होकर कार्य करने के लिए उत्सुक और उत्साहित रहता है इसी का नतीजा है कि आज केरल में भी नगर निगम के चुनाव में भाजपा को बहुत सी सीटों पर विजय प्राप्त हुई है भाजपा की रीति नीति संगठन की विचारधारा हमेशा राष्ट्र सर्वोपरि की रही है इसी का परिणाम है कि पार्टी हर जगह विजय हासिल कर रही है,चौधरी ईशम सिंह ने कहा की 2022 में उत्तर प्रदेश में कुछ सीटें काम जीत पाए थे मुझे पूर्ण विश्वास है कि 2027 में पार्टी का प्रत्यय कार्यकर्ता पंकज चौधरी जी के नेतृत्व में पार्टी को जीत दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभाएगा और भाजपा उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत से और प्रचंड जीत हासिल करेगी,इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के हर्षवाड़ा शक्ति केंद्र संयोजक समीर अहमद बूथ अध्यक्ष अमजद शक्ति केंद्र शेखपुरा गढ़ू के संयोजक दिनेश मेहरा मदन राजपूत अनुज वशिष्ठ जितेंद्र अवनीश कोमल अरविंद विश्वकर्मा नितेश कुमार हेमेंद्र पिंकूर रघुवंशी सहित भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
