
भगवानदास शर्मा ‘प्रशांत’
हरि न्यूज
इटावा।जिला सैनिक कार्यालय इटावा पर कमांडिंग ऑफिसर एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ संपन्न हुई। जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह भदौरिया अपने पदाधिकारी और सदस्य भाइयों के साथ मीटिंग में उपस्थित रहे। सीओ साहब के साथ कई मुद्दों पर चर्चा की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि हमे खुशी है कि पुलिस प्रशासन के साथ हम लोगों की ये पहली मीटिंग है। हमे उम्मीद है कि हमारे पूर्व सैनिकों की सभी समस्याओं का निस्तारण प्रमुखता से किया जाएगा। इस पर सीओ साहब ने बताया कि हम सैनिकों का बहुत सम्मान करते हैं आप लोग देश की रक्षा करने के बाद अपनी बर्दी अब उतार चुके हैं और हम पुलिस वाले अभी पुलिस की बर्दी पहने हुए हैं। इस लिए आप सभी पूर्व सैनिक हमसे सीनियर हो जितना भी हो सकेगा हम मदद करेंगे। इस बात पर सभी सैनिकों ने सीओ साहब का तालियों के साथ स्वागत किया। उसके बाद कैप्टन जितेंद्र सिंह साहब , सूबेदार राम बहादुर साहब, सूबेदार सुरेंद्र सिंह चौहान तथा शिव वीर साहब ने अपने अपने विचार रखे। पूर्व सैनिकों की समस्याओं का जल्द निस्तारण का भरोसा दिलाया। इस प्रकार आज की मीटिंग पुलिस प्रशासन के साथ काफी सकारात्मक रही। अंत में जय हिन्द के साथ मीटिंग का समापन किया गया।
