
हरि न्यूज
बिजनौर।राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह की धर्मपत्नी चारु चौधरी के आह्वान पर राष्ट्रीय लोकदल के संगठन मंत्री अजीत राठी राहत सामग्री लेकर बिजनौर पहुंचे। बाढ़ राहत सामग्री कार्यक्रम की शुरुआत जिला बिजनौर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई।

इस मौके पर अजीत राठी ने कहा कि किसान ट्रस्ट सदैव किसानों और आपदा से प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
विधानसभा क्षेत्र चांदपुर के बाढ़ प्रभावित गांवों में आपदा से जूझ रहे परिवारों को आवश्यक राहत सामग्री वितरित की गई।

इसके उपरांत चांदपुर डाक बंगले पर पत्रकार वार्ता आयोजित की गई, जहां बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति और किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। तत्पश्चात राष्ट्रीय लोकदल की टीम ने गांव-गांव जाकर बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाई।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव अशोक चौधरी, जिलाध्यक्ष नरेंद्र आचार्य, किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव अध्यक्ष कृष्णपाल राठी, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, तारीक अली, डायरेक्टर सतेंद्र सिंह, चौधरी गजेंद्र सिंह, हमेंद्र प्रधान, शमशेर सिंह, नीरज चौधरी, लवकुश फौजी, राजीव चौधरी, नईम चेयरमेन, अनुराग मलिक, शुभम चौधरी, हनी तोमर, ज्ञानेंद्र चिकारा, जतिन चौधरी, मनी एडवाल, अंश चौधरी, मयंक चौधरी, शिवम राणा आदि।
इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।