हिंदी हिंदुस्तान की शान,हिंदी से है मेरा देश महान।।

उत्तराखंड हरिद्वार

*कवयित्री-डॉ. ऋचा शर्मा “श्रेष्ठा” करनाल (हरियाणा)

हरि न्यूज

*विषय-हिंदी हिंदुस्तान की शान*
*स्वरचित, मौलिक व अप्रकाशित रचना*

हिंदी हिंदुस्तान की शान।
हिंदी से है मेरा देश महान।।
हिंदी में हैं विदुषी-विद्वान।
हिंदी ही है हमारी पहचान।।

हिंदी भाषी देते हैं सभी को मान।
मिट्टी की खुशबू है दिल का गान।।
शब्दों में रस घोलती जैसे मीठा पान।
सुनने वाले भी देते हैं अवश्य ध्यान।।

हिंदी में अपनापन है समाया।
मातृभाषा ने ऐसा रस बरसाया।।
अपनी बोली में मैंने भी फ़रमाया।
हिंदी में शुभ संदेश आप तक पहुँचाया।।

गर्व से हिंदी बोलना हमको भाता है।
अपने हिंदुस्तान से हमारा गहरा नाता है।।
सच्चा हिंदुस्तानी हिम्मत से जीवन बिताता है।
निज मातृभाषा में मातृभूमि को शीश झुकाता है।।

विश्व में फैले सदा इसका प्रकाश।
हिंदी से बढ़े हिंदुस्तान का विकास।।
मिलकर करने होंगे खूबसूरत प्रयास।
सदैव पूरी हो हम सभी की आस।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *