एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन बिजनौर की  सम्पन्न हुई बैठक

उत्तराखंड हरिद्वार

हरि न्यूज

नजीबाबाद।एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन बिजनौर की एक बैठक  नजीबाबाद के भारत रतन चौधरी चरण सिंह सभागार ब्लॉक प्रांगण में सम्पन्न हुई। पूर्व सैनिकों की नजीबाबाद ईकाई संगठन चुनाव की बैठक ब्लाक परिसर में स्थित भारत रत्न चौधरी चरणसिंह सभागार में आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा ने की संचालन जिला संगठन मंत्री देवेंद्र कुमार संतोषी ने किया।
जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा ने नजीबाबाद तहसील के नवनियुक्त पदाधिकारी की घोषणा की जिसमें पूर्व सैनिक साथियों की सहमति द्वारा गोपालशरण तहसील अध्यक्ष नजीबाबाद विजयपाल सिंह राणा संरक्षक कपिल देव सह संरक्षक विजय वीर सिंह संयोजक रणवीर सिंह महासचिव राजीव राठी सचिव सुनील शुक्ला को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
संगठन बैठक में संगठन संरक्षक यशपाल सिंह सह संरक्षक अरविंद लांबा जिला उपाध्यक्ष मुकेश यादव जिला महासचिव नरेश कुमार जिला संगठन मंत्री देवेंद्र कुमार संतोषी, पूर्व सैनिक खिलेंद्र आदि सम्मानित पूर्व सैनिक साथी उपस्थित रहे इस कार्यक्रम में दौरान नवीन नजीबाबाद की तहसील कमेटी के नवनियुक्त सभी पदाधिकारी को जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा व संगठन मंत्री देवेंद्र कुमार संतोषी ने फूलमालाओं से स्वागत किया और संगठन की एकता पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *