ब्रह्मलीन महंत स्वामी राजेंद्रानन्द महाराज को गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज एवं महंत प्रताप पुरी महाराज ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड हरिद्वार

ब्रह्मलीन स्वामी राजेंद्रानन्द महाराज त्याग तपस्या की प्रतिमूर्ति थे:महामंडलेश्वर ज्ञानानंद महाराज

सच्चे गौ भक्त थे ब्रह्मलीन स्वामी राजेंद्रानन्द महाराज:महंत प्रताप पुरी महाराज

हरि न्यूज

हरिद्वार।कृष्ण कृपा धाम के परमाध्यक्ष गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने भीमगोड़ा स्थित श्री विश्नोई आश्रम पहुंचकर ब्रह्मलीन महंत स्वामी राजेंद्रानन्द महाराज को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वामी राजेंद्रानंद महाराज का समूचा जीवन देश समाज गौ को समर्पित रहा वे त्याग तपस्या की प्रतिमूर्ति थे उन्होंने जीवनभर लोगों के कल्याण के लिए कार्य किया और सनातन संस्कृति को समर्पित भाव से मजबूत करने का काम किया।


राजस्थान सरकार के विधायक महंत प्रतापुरी महाराज ने ब्रह्मलीन महंत स्वामी राजेंद्रानन्द महाराज की भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वामी राजेंद्रानंद महाराज सच्चे गौ भक्त थे इसीलिए उन्हें लोग गौ ऋषि के नाम से पुकारते थे उन्होंने जीवनभर गौ माता की सेवा की ओर समाज को गौ सेवा के लिए जागरूक किया उन्होंने अपने जीवन में सैकड़ों गऊ शाला स्थापित कर लोगो को गौ सेवा में समर्पित भाव से लगाया।महंत प्रतापपुरी महाराज ने कहा कि उन्होंने जीवन भर सनातन धर्म संस्कृति को संरक्षित संवर्धित करने के लिए कार्य किए।उन्होंने जीवन पर्यंत देश समाज ओर गौ गंगा गीता की सेवा की।

इस मौके पर ब्रह्मलीन महंत स्वामी राजेंद्रानन्द महाराज के शिष्य स्वामी प्रणवानंद महाराज, स्वामी जयानंद महाराज,स्वामी गोविंद शरणानंद,स्वामी अमृतानंद,स्वामी रमतानंद,राघवानंद, प्रभुतानंद,नरेशानंद,जगदेवानंद, विश्वंभरानन्द,स्वामी सर्वानंद,गोविंद शरणानंद,विश्वात्मानंद,अखिलेश मुनि गजानंद,सागरानंद,शतानंद, डा अशोक गिरि, चांद गिरि सहित सैकड़ों श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *