राष्ट्रीय स्तर पर ‘ऑपरेशन सिंदूर काव्य प्रतियोगिता’ के विजेता घोषित

Uncategorized

हरि न्यूज

दिल्ली। भारतीय सेना के साहस और पराक्रम से प्रेरित ‘ऑपरेशन सिंदूर काव्य प्रतियोगिता’ का परिणाम घोषित कर दिया गया। एच.बी. पोएट्री द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में देश के 28 राज्यों से लगभग 3500 कवियों ने भाग लिया। तीन माह तक चली प्रतियोगिता में 361 कविताएँ निर्णायक मंडल तक पहुँचीं।

ज्यूरी ने निष्पक्ष मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद दिल्ली के डॉ. ओंकार त्रिपाठी को प्रथम स्थान, राजस्थान के दिव्यांश पॉटर मासूम को द्वितीय और दिल्ली की डॉ. अमृता अमृत को तृतीय स्थान पर चुना। विजेताओं को क्रमशः ₹25,000, ₹15,000 और ₹11,000 नकद पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 50 कवियों को विशेष सम्मान प्रदान किया जाएगा।

प्रतियोगिता का मूल्यांकन कवि गजेंद्र सिंह सोलंकी, कवि सुदीप भोला और गीतकार चरणजीत सिंह चरण ने किया। निर्णायकों का कहना था कि प्रस्तुत रचनाओं ने हिंदी साहित्य की जीवंत परंपरा को सशक्त ढंग से सामने रखा।

आयोजन समिति के प्रमुख डॉ. हरीश चंद्र बर्णवाल ने कहा कि इतनी व्यापक भागीदारी यह दर्शाती है कि कविता आज भी समाज की भावनाओं को व्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने भविष्य में ऐसे और आयोजनों की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *