
श्री विश्नोई आश्रम भीमगोड़ा में ब्रह्मलीन महंत स्वामी राजेंद्रानन्द महाराज को दी गई भू समाधि
ब्रह्मलीन स्वामी राजेंद्रानन्द महाराज ने देश में संत समाज की महिमा को किया प्रकाशित:महामंडलेश्वर चिदविलाशानंद सरस्वती

ब्रह्मलीन महंत स्वामी राजेंद्रानंद महाराज का समूचा जीवन देश ,समाज ओर सनातन को था समर्पित:मदन कौशिक

हरि न्यूज /प्रमोद गिरि
हरिद्वार।उत्तरी हरिद्वार की प्रख्यात धार्मिक संस्था श्री विश्नोई आश्रम भीमगोड़ा के परमाध्यक्ष महंत राजेंद्रानन्द महाराज को संत समाज एवं सामाजिक संस्थाओं व राजनीतिक लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर आश्रम परिसर में भू समाधि दी।ब्रह्मलीन महंत राजेंद्रानंद महाराज के शिष्य प्रणवानंद महाराज ने विधिविधान संन्यास परम्परानुसार भू समाधि दी।भू समाधि में जयानंद,स्वामी रमतानंद,राघवानंद, प्रभुतानंद,नरेशानंद,जगदेवानंद, विश्वंभरानन्द,स्वामी सर्वानंद,गोविंद शरणानंद, अमृतानन्द,विश्वात्मानंद, गजानंद,सागरानंद,शतानंद,स्वामी गोविंद शरणानंद सहयोग किया।

बताते चलें कि बीती कल महंत राजेंद्रानन्द महाराज को हरियाणा के सिरसा डबवाली में एक धार्मिक यात्रा के आयोजन उपरांत हृदयाघात होने से ब्रह्मलीन हो गए थे।
महंत राजेंद्रानन्द महाराज ने बाल्य अवस्था से सनातन धर्म संस्कृति को मजबूत करने के लिए जीवन पर्यंत गौ,गंगा,गीता की सेवा करते हुए भगवान जम्भेश्वर का गुणगान किया और देश के विश्नोई समाज को भगवान जम्भेश्वर की महिमा बताई।

जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय महासचिव श्रीमहंत महेश पुरी ने बताया कि महंत राजेंद्रानन्द एक विलक्षण प्रतिभा के संत थे उन्होंने आश्रम परम्पराओं को बढ़ाने में कोई कोर कमी नहीं छोड़ी।महामंडलेश्वर चिदविलाशानंद सरस्वती एवं महामंडलेश्वर अनंतानंद महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत स्वामी राजेंद्रानन्द महाराज ने देश में संत समाज की महिमा को प्रकाशित करने का काम किया।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत राजेंद्रानंद महाराज का समूचा जीवन देश,समाज ओर सनातन धर्म को समर्पित था उन्होंने जीवन भर समाजहित में कार्य किया,महंतश्री ने विश्नोई समाज को राष्ट्रीय पटल पर नई पहचान दिलाने का काम किया।ब्रह्मलीन महंत राजेंद्रानंद महाराज को महामंडलेश्वर दुर्गादास,महंत दिनेशदास,महंत रविदेव शास्त्री,महंत हरिहरानंद,निर्धन निकेतन के परमाध्यक्ष ऋषि रामकृष्ण,महामंडलेश्वर बाबा हठयोगी,महामंडलेश्वर चिदविलाशानंद सरस्वती,महामंडलेश्वर अनंतानंद महाराज,श्रीमहंत विष्णुदास महाराज,
आचार्य कृष्णानंद ऋषिकेश,स्वामी सत्यप्रकाश भोपालगढ़,स्वामी कृष्णानंद,स्वामी आत्मदेव ,स्वामी रामेश्वरामानंद,स्वामी विष्णुद्याल,महेशानंद, आचार्य स्वामी रामश्रनानंद,स्वामी शिवानंद,स्वामी सुखदेव मुनि,अखिलेश मुनि,
आचार्य डॉ स्वामी सुदेवानंद महाराज,जसरांदास महाराज,रामशरणानंद , रमतानंद,शिवानंद,महेशा नन्द,श्रीमहंत गोपाल गिरि,महंत प्रेमदास जांभा,
जयानंद,स्वामीरमतानंद,राघवानंद,प्रभुतानंद ,नरेशानंद,जगदेवानंद,विश्मभ्रानंद,विश्वात्मानंद,गजानंद,सागरानंद,शतानंद, अखिलेशानंद ,धर्मेंद्र विश्नोई,दीपक विश्नोई,कर्मवीर विश्नोई,शुभम् चौधरी,इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला,अखिल भारतीय जीव रक्षा विश्नोई सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कड़वासरा, जैन सभा के पूर्व अध्यक्ष घीसाराम जैन,आदमपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष तरसेम गोयल,श्री परशुराम अखाड़ा के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक, दशनाम गोस्वामी अखाड़ा के अध्यक्ष प्रमोद गिरि,डा अशोक गिरि, चांद गिरि,मधुकांत गिरि,प्रवेश गिरि,समाजसेवी भाजपा नेता बृजभूषण विद्यार्थी,एडवोकेट वीरेंद्र तिवारी,श्री राम नाट्य संस्थान भीमगोड़ा के अध्यक्ष प्रमोद घिड़ियाल,महामंत्री पार्षद सुमित चौधरी,महावीर वशिष्ठ,अनिल वशिष्ठ, नगर निगम पार्षद सूर्यकांत शर्मा,पूर्व पार्षद लखन लाल चौहान,विनीत जोली, कैलाश भट्ट,श्रमिक नेता राजेंद्र श्रमिक,आदित्य गौड़,बाबू पांडे,राजीव गिरि,पिंकी अग्रवाल,सहित हरियाणा, राजस्थान, पंजाब,उत्तर प्रदेश, दिल्ली,के श्रद्धालु भक्तों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।