
हरि न्यूज/भगवानदास शर्मा प्रशांत
लखनऊ।उत्तर प्रदेश साहित्य सभा का चौथा स्थापना दिवस बुद्ध विहार के सभागार लखनऊ के बुद्ध विहार सभागार में संपन्न हुआ। इसमें प्रदेशभर की 75 इकाइयों के अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य एकत्रित हुए। वर्ष भर सर्वाधिक सक्रिय रहने वाली पांच इकाइयों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। जिसमें इटावा इकाई को भी सम्मानित किया गया। केंद्रीय कार्यकारी सदस्यों की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के अध्यक्ष श्री शिव ओम अंबर, लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल, विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान, विधान सभा सदस्य अवनीश एवं प्रधान संचालक सर्वेश अस्थाना जी सहित केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्यों विष्णु सक्सेना, महामंत्री गजेंद प्रियांशु, गिरधर खरे,बलराम श्रीवास्तव, विधान परिषद के सदस्य अवनीश की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के कार्यकारिणी सदस्यों ने इटावा इकाई के कोषाध्यक्ष श्री भगवान दास शर्मा ‘प्रशांत’, सत्यदेव सिंह ‘आजाद’, सौरव सक्सेना आदि को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर इटावा इकाई के संरक्षक एवं केंद्रीय कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष डॉ. कवि राजीव राज भी मौजूद रहे। इस उपलब्धि पर इटावा इकाई के अध्यक्ष अनुराग मिश्र ‘असफल’ उपाध्यक्ष रौनक इटाबी, महासचिव हरिओम सिंह ‘विमल’ सहित उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के सदस्यों ने खुशी जाहिर की। उत्तर प्रदेश साहित्य सभा इटावा इकाई वर्तमान में इटावा के साहित्यिक वातावरण को पुष्ट कर रही है। जिसके अंतर्गत कई गतिविधियों और प्रतियोगिताओं, काव्य गोष्ठी, वरिष्ठ साहित्यकारों को खोजकर उनकी रचनाओं को जन जन तक पहुंचाने का काम कर रही है। स्कूल स्तर पर भी बच्चों को हिंदी के प्रति लगाव और साहित्य को समृद्ध करने का काम कर रही है।