सरिता महिवाल को मिला ” महिला समानता काव्य रत्न सम्मान “

उत्तराखंड हरिद्वार

हरि न्यूज/आनंद गिरि
लुंबिनी।जिले की प्रसिद्ध कवियत्री तथा लेखिका का नेपाल में सम्मान किया गया है। नेपाल के लुंबिनी में आयोजित किए गए एक अंतर राष्ट्रिय स्तर के कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले की सरिता महिवाल को सम्मानित किया गया है। नेपाल की प्रसिद्ध संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा भाषा तथा साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले रचनाकारों को एक ऑनलाइन प्रतियोगिता के माध्यम से आज सम्मानित किया गया है।महिला समानता दिवस के मौके पर शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा आयोजित किए गए हिंदी दिवस अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में सरिता जी को ” महिला समानता काव्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है। सरिता महिवाल अंबेडकर नगर जिले की ख्याति प्राप्त लेखक हैं जिनकी सैकड़ों रचनाएं देश विदेश की विभिन्न पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी है तथा साहित्य के क्षेत्र मे उल्लेखनीय योगदान के लिए अब तक दर्जनों सम्मान मिल चुके हैं। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु कहते हैं – सरिता जी की लेखनी में एक विशिष्ट क्षमता है, ऐसे लेखकों से ही असल समाज का निर्माण होता है जो विकास और सकारात्मक परिवर्तन के लिए लिखते हैं। ऐसे विशिष्ट रचनाकारों की पहचान कर राज्य की प्रोत्साहन राशि तथा सम्मान करने की आवश्कता है।आयोजित किए गए इस प्रतियोगिता में नेपाल, भारत, अमेरिका, कनाडा तथा तंजानिया से 178 महिला पुरुष रचनाकारों की सहभागिता थी जिसमें 60 प्रतिभाओं का उत्कृष्ट कविता के आधार पर चयन कर सम्मानित किया गया है। आयोजक संस्था को धन्यवाद देते हुए सरिता महिवाल ने कहा – संस्था वर्षो से कवियों, लेखकों तथा साहित्यकारों को विभिन्न तरह से प्रोत्साहित तथा सम्मानित करती आई है यह हमारा सौभाग्य है कि इतनी बड़ी संस्था द्वारा हमारा चयन किया गया। ऐसे आयोजनों में हम सभी भाषा तथा साहित्य प्रेमियों को बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। संस्था की सचिव चरना कौर कहती हैं – संस्था द्वारा आगामी हिंदी दिवस पर हिंदी दिवस अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। हमारी संस्था विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम संचालन करती आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *