साध्वी सरिता गिरि बनी निरंजनी अखाड़ा की महामंडलेश्वर

उत्तर प्रदेश लखनऊ

अखाड़े की परंपराओं को आगे बढ़ाने का काम करेगी महामंडलेश्वर साध्वी सरिता गिरि:स्वामी डॉ कैलाशानंद गिरि

साध्वी सरिता गिरि का समूचा जीवन अध्यात्म को समर्पित है:श्रीमहंत रविंद्र पुरी

हरि न्यूज
हरिद्वार।उत्तर प्रदेश की प्रमुख औद्योगिक नगरी ग्रेटर नोएडा में पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज एवं निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने प्रसिद्ध जल कथा वाचक साध्वी सरिता गिरि को विधिविधान से महामंडलेश्वर की पदवी से सुशोभित किया। शनिवार को ग्रेटर नोएडा के गांव सुतियाना स्थित मां भगवती मंदिर में सायं 4 बजे महंडलेश्वर पदवी की विधि विधान से पूजा अर्चना कर चादरविधि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी  महाराज ने कहा कि संत समाज सनातन धर्म के सच्चे रक्षक और मार्गदर्शक होते हैं। संत केवल धर्म और अध्यात्म के अनुयायी नहीं, बल्कि सत्य, अहिंसा, प्रेम और भाईचारे के प्रचारक भी होते हैं। उन्होंने साध्वी सरिता गिरि के समर्पण और धार्मिक सेवा की सराहना करते हुए उन्हें महामंडलेश्वर पदवी देने की घोषणा की। कार्यक्रम में निरंजनी पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ कैलाशानंद गिरि  महाराज ने विधिविधान से वैदिक मंत्रोच्चारण से साध्वी सरिता गिरि को महामंडलेश्वर की चादर विधि कराते हुए कहा कि संतो का जीवन समाज को समर्पित होता है साध्वी सरिता गिरि निरंजनी अखाड़े की परंपराओं को आगे बढ़ाने का काम करेगी।

कार्यक्रम में श्रीमहंत रामरतन गिरि एवं महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि महाराज ने कहा कि महामंडलेश्वर साध्वी सरिता गिरि का समूचा जीवन अध्यात्म को समर्पित है वे सनातन को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगी।इस अवसर पर महंत राजगिरि,महंत सतीश वन महाराज, सहित सैकड़ों संत महंत, श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *