
सनातन धर्म और संस्कृति को मजबूत करने में प्रयासरत रहते है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी:श्रीमहंत रविंद्र पुरी
हरि न्यूज/प्रमोद गिरि
हरिद्वार।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर संत महात्माओं ने रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु की कामना की है।मुख्यमंत्री ने संत महात्माओें का स्वागत कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। रक्षाबंधन के अवसर पर सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में अखिल भारतीय अखाडा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज,

महामण्डलेश्वर स्वामी हरिचेतनानन्द महाराज तथा महामण्डलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि महाराज ने मुख्यमंत्री से भेंट की।उन्होंने मुख्यमंत्री को रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु तथा मंगलमय भविष्य की कामना की।अखिल भारतीय अखाडा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सनातन धर्म और संस्कृति को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयासरत रहते है,उन्होंने उत्तराखंड के धर्म स्थलों को सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है।चारधाम यात्रा से लेकर सावन कावड़ यात्रा को सुगम सरल बनाने का प्रयास किया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संत समाज का आभार व्यक्त किया।