
अंगूरा देवी को मिले तिलू रौतेली पुरस्कार:अवंतिका भंडारी
हरि न्यूज
टिहरी गढ़वाल।ग्राम ओनालगाँव (पट्टी भदूरा), ब्लॉक प्रतापनगर टिहरी गढ़वाल की एक साहसी महिला अंगूरा देवी ने हाल ही में अपने छोटे बच्चे को एक खूंखार बाघ के हमले से बहादुरी से बचाया। यह घटना न केवल साहस का प्रतीक है, बल्कि पहाड़ी महिलाओं की अदम्य शक्ति और मातृत्व की पराकाष्ठा को भी दर्शाती है।

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए “पहाड़ की पुकार” संस्था की संस्थापक अवंतिका भंडारी ने अंगूरा देवी की वीरता को सलाम ओर नमन किया और कहा कि यह कार्य एक साधारण ग्रामीण महिला द्वारा किया गया असाधारण पराक्रम है। अंगूरा देवी आज की तीलू रौतेली हैं।पहाड़ की पुकार सामाजिक संगठन सरकार से आग्रह करता हैं कि अंगूरा देवी को ‘तीलू रौतेली पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाए। हमारी संस्था इस हेतु हर आवश्यक कदम उठाएगी और जिला प्रशासन व राज्य सरकार को पत्र भेजकर इस साहसी महिला को उचित सम्मान दिलाने का प्रयास करेगी।”
अवंतिका भंडारी ने कहा कि यह पुरस्कार न केवल अंगूरा देवी के साहस को मान्यता देगा, बल्कि समस्त पहाड़ी महिलाओं को प्रेरणा देगा कि वे कठिन परिस्थितियों में भी डटकर खड़ी रहें।