रक्षा,प्रेम,सम्मान,विश्वास,और एकजुटता के मूल्यों का त्यौहार है रक्षा बंधन: श्रीमहंत रविंद्र पुरी

उत्तराखंड हरिद्वार

हरि न्यूज/प्रमोद गिरि

हरिद्वार।भारत त्यौहारो का देश है। भारत में हर महीने एक नया त्यौहार आता है, जो लोगों को एक दूसरे के प्रेम रिश्तों को मजबूत करने के लिए आता है। उन्ही त्यौहारों में से एक त्यौहार रक्षा बंधन का पवित्र त्यौहार है। उक्त उदगार अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहे।उन्होंने कहा कि
रक्षा बंधन का त्यौहार बहिनों और भाइयों के बीच के बंधन का एक बहुत ही खास और पवित्र अवसर होता है। बहिनें अपने भाई की कलाई पर विश्वास और आस्था की डोर बांधती हैं।उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन”शब्द का अर्थ”सुरक्षा का बंधन”है।यह त्यौहार रिश्तों का है पर इसके मायने बेहद गहरे हैं। इस दिन बहिनें सुरक्षा और स्नेह के रूप में अपने भाइयों की कलाई पर एक धागा बांधती हैं,जिसे राखी के नाम से जाना जाता है। बदले में,भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं और उन्हें किसी भी नुकसान या विपत्ति से बचाने का वचन देते हैं। यह भाई बहिनों के हर सुख-दुख में एक-दूसरे की देखभाल करने की आजीवन वादे का प्रतीक है।
भारतीय पौराणिक कथाओं में से एक प्रसिद्ध कहानी भगवान कृष्ण और द्रौपदी की कहानी है। महाभारत के अनुसार, जब भगवान कृष्ण की उंगली में चोट लगी थी तो द्रौपदी ने उनकी उंगली पर पट्टी बांधने के लिए अपनी साड़ी का एक टुकड़ा फाड़ कर बांध दिया था। उसके भाव से प्रभावित होकर, भगवान श्री कृष्ण ने जरूरत के समय उसकी रक्षा करने की कसम खाई।
इस कहानी को अक्सर भाई-बहिनों के बीच के अटूट बंधन के उदाहरण माना जाता है और यह भारतीय संस्कृति में रक्षा बंधन के महत्व पर प्रकाश डालती है।
रक्षा बंधन का उत्सव रक्त संबंधों से भी आगे तक फैला हुआ है। दोस्त, चचेरे भाई-बहन और यहां तक कि पड़ोसी भी राखी और उपहारों का आदान-प्रदान करते हैं, जो समाज में व्याप्त एकता और सद्भाव का प्रतीक है। श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि रक्षा बंधन सिर्फ एक धार्मिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं है।रक्षा बंधन प्रेम,सम्मान विश्वास रक्षा और एकजुटता के मूल्यों का प्रतिबिंब है। ऐसी दुनिया में जहां रिश्ते कभी-कभी विभिन्न कारणों से तनावपूर्ण हो सकते हैं,यह त्यौहार इन रिश्तों को संजोने के महत्व को याद दिलाता है।श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने सभी देशवासियों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं बधाई देते हुए
मां भगवती मनसा देवी से विश्व के कल्याण की कामना की ओर भक्तो को दीर्घायु का आशीर्वाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *