आज योग दिवस का दिन है,आज का दिन है बड़ा महान

उत्तराखंड हरिद्वार

हरि न्यूज
लेखक:अब्दुल सलाम कुरैशी
जिला -गुना मध्यप्रदेश
तन-मन स्वस्थ रखने को,
भारत ने दी है विश्व को बड़ी पहचान।
तोहफा समझ विश्व ने अपनाया,
किया सारे जग में महा गुणगान।
आओ हम योग करें और अपनायें,
बने हम ऊर्जावानऔर स्वस्थ भारत बनायें।
बच्चे,बूढ़े और जवान योग है सब रोगों का समाधान।
शरीर और आत्मा का मिलन है योग,
रोग भगाओ करो नित्य सारे आसन योग।
तन की संगीत लहरी मनोरंजन है योग,
मन को प्रसन्न रखो नित्य करो योग।
स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा अमूल्य धन है,
कहीं भी रहो वहीं करो नित्य प्रातः योग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *