
हरि न्यूज
हरिद्वार। सहकार भारती की प्रदेश मंत्री अवंतिका भंडारी ने बताया कि श्री कृष्णायन गौशाला,हरिद्वार एक प्रेरणादायी गौशाला है इस गौशाला में गौसेवा के पवित्र कार्य को नजदीक से देखने और अनुभव करने का सौभाग्य मिला। यहाँ की सेवा, व्यवस्था और समर्पण वास्तव में मन को छू लेने वाला है।अवंतिका भंडारी ने बताया कि विशेष रूप से इस गौशाला में स्वामी अनंतानंद जी महाराज से भेंट एक आध्यात्मिक अनुभव ओर प्रेरणा पूर्ण रही।

उनका व्यक्तित्व अत्यंत सरल, ऊर्जावान और राष्ट्र व संस्कृति के प्रति पूर्णत: समर्पित है।गौसेवा, राष्ट्र सेवा का आधार है यह बात आज प्रत्यक्ष रूप से अनुभव की।स्वामी जी जैसे महान संत भारत की धरोहर हैं। गौमाता की सेवा और संतों का सान्निध्य जीवन को सार्थक बनाता है। गौसेवा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम है श्री कृष्णायन गौशाला।
