
हरि न्यूज
हरिद्वार।पूर्व रक्षा राज्यमंत्री एवं सांसद नैनीताल अजय भट्ट एवं राज्यमंत्री सुनील सैनी भाजपा नेता राजीव भट्ट ने जगदगुरु राजराजेश्वराश्रम से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।इस मौके पर जगदगुरु राजराजेश्वराश्रम ने देश व प्रदेश में चल रही घटनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि देश की सेनाओं पर भारतवासियों को गर्व महसूस होता है कि अपनी जान लगाकर देश का सैनिक भारत माता की रक्षा में अपना सब कुछ न्यौछावर कर देता है उन्होंने कहा कि धन्य है वे माता पिता जो देश के वीर सपूतों को जन्म देते है।पूर्व रक्षा राज्यमंत्री सांसद अजय भट्ट ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सेना निरंतर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है देश की सेना आतंकवाद का खत्मा करेगी। उत्तराखंड सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद का उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर सुनील सैनी ने जगद्गुरु आश्रम पहुंचकर जगद्गुरु स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पूज्य जगदगुरु स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने सुनील सैनी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मातृ भूमि के लिए निष्ठा और लग्न से अपने कार्य करते हुए आगे निरंतर आगे बढ़ो देवभूमि उत्तराखंड के सभी जनता की सेवा में अपना समय लगाओ कर्म ही पूजा वाले सिद्धांत पर आगे बढ़ना यही हम सब का कर्तव्य है।