अक्षय तृतीया पर दिया गया दान होता है अक्षय फलदायी:अनिरुद्ध भाटी

Uncategorized

श्री ललिताम्बा देवी ट्रस्ट द्वारा अक्षय तृतीया पर किया गया छाते, शरबत व फल का वितरण

हरि न्यूज
हरिद्वार, 30 अप्रैल। हरिद्वार की प्रख्यात धार्मिक संस्था श्री मानव कल्याण आश्रम, कनखल, हरिद्वार में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर श्री ललिताम्बा देवी ट्रस्ट द्वारा छाते, शरबत व फल का वितरण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल की प्रेरणा से मैनेजिंग ट्रस्टी अनिरुद्ध भाटी एवं कोषाध्यक्ष रेणुका बेन एल ठक्कर की उपस्थिति में संतजनों, विद्यार्थियों, तीर्थयात्रियों व क्षेत्रवासियों में किया गया।
इस अवसर पर श्री मानव कल्याण आश्रम के मैनेजिंग ट्रस्टी अनिरुद्ध भाटी ने कहा कि अक्षय तृतीया का सनातन हिंदू धर्म में विशेष महत्व है, इस दिन किया गया दान पुण्य और जप, तप अक्षय फलदायी होता है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा हेतु पूज्य ललिताम्बा माता व स्वामी कल्याणानन्द सरस्वती जी द्वारा स्थापित यह संस्था श्रीमहंत रविन्द्र पुरी जी महाराज, श्रीमहंत देवानन्द सरस्वती जी महाराज के मार्गदर्शन में निरन्तर सेवा प्रकल्पों का संचालन कर रही है। हरिद्वार व बद्रीनाथ स्थित आश्रम तीर्थयात्रियों, संतजनों व विद्यार्थियांे की सेवा में सदैव तत्पर रहते हैं। उन्हांेने कहा कि श्री मानव कल्याण आश्रम धार्मिक संस्था होने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी अग्रणीय भूमिका निभाता है। सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए आज अक्षय तृतीया के दिन श्री ललिताम्बा देवी ट्रस्ट द्वारा संतजनों, विद्यार्थियों व क्षेत्रवासियों में छतरी, फल व शरबत का वितरण किया गया वहीं तीर्थयात्रियों हेतु शरबत की छबील लगाई गई।
ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष रेणुका बेन ठक्कर ने कहा कि श्री ललिताम्बा देवी ट्रस्ट धर्म प्रचार के साथ-साथ अपने सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन करता है। कोरोना काल हो अथवा राम मंदिर निर्माण सभी कार्यों में ट्रस्ट ने बढ़-चढ़ कर अपना सहयोग प्रदान किया है। इसी क्रम में ट्रस्ट द्वारा निरन्तर श्री मानव कल्याण आश्रम में अन्न क्षेत्र वितरण का कार्य किया जाता है।
इस अवसर पर सुरेन्द्र मिश्रा, संजय वर्मा, महेंद्र, रामजीलाल, विनीत गिरी, मिथलेश मिश्रा तथा श्री मानव कल्याण आश्रम के कर्मचारियों व विद्यार्थियों ने सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *