
हरि न्यूज/प्रेरणा बुडाकोटी
हरियाणा। रोहतक में स्त्री शक्ति संगठन द्वारा वार्षिक अधिवेशन और सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संगठन की मुख्य अध्यक्ष ममता शर्मा और अन्य संगठन सदस्यों द्वारा आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनजीत मलिक,विशिष्ट अतिथि मीना राठी सरोज राठी, प्रीति जायसवाल, अध्यक्ष – डॉक्टर अनिल तनेजा, संयोजक ममता भोला, कार्यक्रम संरक्षक डॉ अनूप कुमार बंसल मधु कांत, महेश गौतम, डॉ जयभगवान, डॉ श्याम लाल कौशल, विशिष्ट सदस्य अर्चना कोचर, अंजना गर्ग, डॉ कंचन मखीजा, कीर्ति चुग, पवन गहलोत, सुमन जाजू , संगीता, सांची, काजल, तथा अन्य भाई- बहनों ने उपस्थित दिखाई। समय-समय पर खास दिन और त्योहार की शुभ अवसर पर स्त्री शक्ति संगठन द्वारा ऑफलाइन या ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता रहा है। इन कार्यक्रमों में देश विदेश की महिलाएं विभिन्न विषयों पर अपनी बात तथा चर्चा करके अपने विचारों को प्रस्तुत करती रही है। जिसके परिमाण स्वरूप उनके विचार सदैव प्रेरणास्रोत बने हैं। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी संगठन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत लगभग 100 उत्कृष्ट महिलाओं को सम्मानित किया गया। अनुपस्थित सदस्यों और महिलाओं को डाक पोस्ट द्वारा उन्हें सम्मान पत्र दिया जाएगा। स्त्री शक्ति संगठन, भारत नारी सामर्थ्य, नवोन्मेष और राष्ट्रीय विकास के लिए समर्पित एवं प्रतिबद्ध है। ऐसे कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के उत्साहवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और भविष्य में और अधिक ऊर्जा से कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं। रोहतक हरियाणा में स्त्री शक्ति संगठन का वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम श्री लालनाथ हिंदू कॉलेज में हुआ। समस्त कॉलेज अध्यापकों और विद्यार्थियों के सहयोग से स्त्री शक्ति संगठन का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में डी.एस.ओ. अकैडमी की छात्राओं ने योग और जिमनास्टिक का अद्भुत प्रदर्शन किया, डॉक्टर मधुकांत जी के लिखे एक नाटक ‘भ्रूण हत्या एक श्राप’ का भी मंचन हुआ इन दोनों कार्यक्रमों में सबका मन मोह लिया। स्त्री शक्ति संगठन, भारत नारी सामर्थ्य, नवोन्मेष और राष्ट्रीय विकास के लिए समर्पित एवं प्रतिबद्ध है। ऐसे कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के उत्साहवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और भविष्य में और अधिक ऊर्जा से कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।
संगठन की दृष्टि
– पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर भारतीय अर्थव्यवस्था को संबल प्रदान करना।
– आत्म–सुरक्षा, कला, साहित्य, राजनीति, सामाजिक कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और लघु उद्योग जैसे विविध क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को मंच प्रदान करना।
– महिलाओं को आत्म सुरक्षा, रोजगार और कौशल आधारित अवसर उपलब्ध कराकर भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना।
– युवाओं को इस मिशन में सक्रिय रूप से जोड़ना ताकि सतत और सुरक्षित भविष्य का निर्माण हो सके।
उक्त समारोह न केवल महिलाओं के योगदान का उत्सव है, बल्कि समाज के हर उस व्यक्ति के लिए प्रेरणा है जो राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका को समझता और सराहता है। कॉलेज के प्राचार्य अनिल तनेजा ने स्त्री शक्ति संगठन के प्रयासों की सराहना करते हुए संगठन को अपनी ओर से भविष्य में हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। उपस्थित सभी लोग कार्यक्रम की सफलता के लिए उत्साहित थे।
