
बिना किसी भेदभाव के महिलाओं की समस्याओं का निराकरण करना हमारी प्राथमिकता:राम प्रताप सिंह
महिला
हरि न्यूज
नजीबाबाद।थाना मंडावली में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मिशन शक्ति के पांचवें चरण का ऑनलाइन प्रसारण सुना गया, थाना अध्यक्ष मंडावली राम प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना परिसर में महिला हेल्पलाइन डेस्क का शुभारंभ किया गया उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण थाना क्षेत्र की अनेक महिलाओं एवं गणमान्य नागरिकों ने सुना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कहा गया कि 5 वर्ष पूर्व मिशन शक्ति कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया था नारी सम्मान नारी सुरक्षा नारी स्वावलंबन के उद्देश्य से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है उन्होंने कहा कि 2017 से पूर्व उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में मात्र दस हजार महिलाओं की संख्या थी जो आज बढ 44 हजार से अधिक हो गई है हमारा लक्ष्य सशक्त नारी सशक्त प्रदेश है मिशन शक्ति के इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक, महिला एवं बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य, मुख्य सचिव दीपक कुमार,पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, आदि का संबोधन सुना। इस मौके पर थाना मंडावली में वरिष्ठ उप निरीक्षक योगेंद्र पाल सिंह,उपनिरीक्षक देव पाल सिंह, चौकी इंचार्ज सोनू चौहान,संजय यादव, भाजपा नेता चौधरी ईशम सिंह, सुनीता देवी,रामवती देवी, हिमानी सिंह, गजेन्द्र चौधरी, रिंकू,भूरे,शन्नी चौहान, सुनील कश्यप जगमोहन सिंह,हेड कांस्टेबल अमित कुमार, राहुल कुमार, अरुण कुमार, प्रवीन कुमार, जगवीर तोमर आदि ने कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण सुना। थाना मंडावली में महिला सहायता केंद्र के शुभारंभ में भाग लिया।इस अवसर पर थाना अध्यक्ष मंडावली राम प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार के अनुरूप थाने में आने वाली मातृशक्ति महिलाओं का सदैव स्वागत है बिना किसी भेदभाव के महिलाओं की समस्याओं का निराकरण हमारी प्राथमिकता है।