भारत धर्म और आध्यात्म का देश है: डा निशंक

हरिद्वार

जीवन का कल्याण करती है श्रीमद् भागवत कथा: म.म.रामेश्वरानंद सरस्वती

(हरि न्यूज/प्रमोद गिरि)

हरिद्वार18जुलाई। श्री रामेश्वर आश्रम सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट कनखल के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर बाल संत स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा एवं पित्री महायज्ञ में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमेश पोखरियाल निशंक ,भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद राघव लखनपाल, महामंडलेश्वर स्वामी ज्योतिर्मानंद महाराज,महामंडलेश्वर गिरधर गिरि महाराज, महामंडलेश्वर दिव्यानंद गिरि महाराज, पूर्व प्राचार्य डॉ पदम प्रसाद सुवेदी ,पं.अधीर कौशिक,पं. पवन कृष्ण शस्त्री भाजपा नेता ओमप्रकाश जमदग्नि ने दीप प्रज्ज्वलित कर श्रीमद् भागवत कथा का चतुर्थ दिवस शुभारंभ किया।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री डा रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि भारत धर्म और आध्यात्म का देश है जिस देश का धर्म और संस्कृति मजबूत होती हैं वह देश विकास की ओर अग्रसर हो जाता है।उन्होंने कहा कि बाल संत महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने अपने बाल्यकाल से सनातन धर्म और संस्कृति को बढ़ावा देने का काम किया है।उन्होंने कहा कि विश्व की शांति का रास्ता भारत के आध्यात्म और संस्कृति से होकर गुजरता है भारत मे लोग विश्व के कल्याण की कामना करते हैं।धर्म मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा,संसार जीवंत लोगों के लिए है हमे अपनी सोच को सकारात्मक रखना चाहिए,तन मन स्वस्थ होगे तो हमारे जीवन में बदलाव आयेगे।पूर्व सांसद राघव लखनपाल ने श्रीमद् भागवत कथा में कहा कि सनातन धर्म संस्कृति पर भारत ही नहीं अपितु विश्व को विश्वास है तभी लाखो लोग विदेशों से आकर भारत के सनातन धर्म संस्कृति से रूबरू होते हैं,भारतीय संस्कृति देश को जोड़ने का काम करती है।श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिन श्रद्धालु भक्तों को कथा का श्रवण कराते हुए कथा व्यास महामंडलेश्वर बाल संत स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती ने श्रद्धालु भक्तों को बताया कि कलिकल में श्रीमद्भावगत कथा जीवन के कल्याण की वैतरणी है कथा के श्रवण करने से पितृ शांति होती है और जीवन दोषमुक्त होकर सुखमय बन जाता है।इस अवसर पर भाजपा नेता मनोज गौतम,लव शर्मा,दिवाकर शास्त्री, डी.एस. शुक्ला,मदन गोपाल,अजय गोयल,अतुल गर्ग,विशाल अग्रवाल,अजय गोयल,सज्जन कुमार,सुरेश गर्ग,अरुण बिजमोन,नेपाल के पूर्व सांसद एक नारायण शर्मा,प्रो.शंकरलाल,मौसम बुहद्न,सहित सैकड़ों श्रद्धालु भक्तों ने श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *