
शमशाबाद।मध्यप्रदेश ,विदिशा जिले के शमशाबाद से लेखक श्री रामबाबू मैहर देव को उनके हिन्दी भाषा में साहित्यिक योगदान एवं सेवा के लिए सोल्स फॉर स्लम्स चेरिटेबल सोसायटी,इंदौर(मध्यप्रदेश) ने “साहित्य शिरोमणी सम्मान”से सुशोभित किया है।
गौरतलब है कि यह संस्था समाज- साहित्य सेवा में अग्रणी संस्था है।लेखक श्री रामबाबू मैहर देव पिछले कई वर्षों से नि:स्वार्थ रुप से हिन्दी भाषा की सेवा कर रहे हैं।कई सामाजिक और राष्ट्र-हित के मुद्दों पर उनकी साहित्यिक लेखनी चलती है।अनवरत् कई वर्षों से हिन्दी भाषा की सेवा कर रहे हैं,उनकी इस सेवा से प्रभावित होकर विजयनगर, इंदौर मध्यप्रदेश की संस्था सोल्स फॉर स्लम्स चेरिटेबल सोसायटी ने यह सम्मान प्रदान किया है।साहित्य-सेवा से जुड़े वरिष्ठ कवि-लेखकों ने उनके साहित्य को सराहा है।आगे भी वह कई कहानी -उपन्यास -आधुनिक कविता इत्यादि पर कार्य कर रहे हैं।संस्था के अध्यक्ष श्री गुरविंदर सिंह ने उन्हे अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई दी है।साथ ही रामबाबू मैहर देव अनवरत् रुप से हिन्दी भाषा की सेवा नि:स्वार्थ भाव से करते रहें,यह कामना की है।