
हरि न्यूज
हरिद्वार।उत्तरी हरिद्वार के नई बस्ती भीमगोडा क्षेत्र में प्रेमचंद तिवारी स्कूल के समीप स्थित पहाड़ पर रहने वाले लोगों की लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या को दूर करने के लिए नई पाइप लाइन डालने का कार्य शुरू हो गया है। आज कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की मौजूदगी में पार्षद अनिल वशिष्ठ ने नारियल फोड़कर पाइप लाइन कार्य का शुभारंभ किया।

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि नई पाइप लाइन बिछने से पहाड़ पर रहने वाले लोगों को पानी की समस्या से राहत मिलेगी। 30 साल पहले बिछाई गई पाइपलाइन काफी जर्जर थी जिसे आज बदलने का कार्य शुरू किया गया क्षेत्रवासियों ने इस दौरान बरसात के समय घरों में पानी भरने की समस्या से भी मंत्री को अवगत कराया। मदन कौशिक ने इस समस्या के समाधान के लिए भी जल्द आवश्यक कदम उठाने एवं सुरक्षा दीवार बनवाने का आश्वासन दिया तथा महादेव नगर वार्ड 5 में जो भी अन्य कार्य शेष हैं उन्हें भी शीघ्र ही पूरा किया जाएगा।

पार्षद अनिल वशिष्ठ ने बताया कि क्षेत्र में करीब 300 मीटर जीआई पाइप लाइन डालने का कार्य शुरू कर दिया गया है। कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है तथा भविष्य में शीघ्र ही सीवर लाइन का कार्य भी इसी क्षेत्र में प्रारंभ किया जाएगा वह क्षेत्रीय लोगों को कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने आश्वस्त किया है कि शीघ्र ही पहाड़ की तलहटी पर बसे लोगों को वर्षाकाल के दौरान पहाड़ से आने वाले वर्षा जल एवं भूस्खलन इत्यादि से बचाव सुरक्षित करने हेतु एक सुरक्षा दीवार का निर्माण भी शीघ्र करवाएंगे



