
हरि न्यूज
नजीबाबाद। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा में नई जिम्मेदारियां मिलने पर राजकुमार प्रजापति एवं रितेश सैन के सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजकुमार प्रजापति, क्षेत्रीय मंत्री पश्चिम उत्तर प्रदेश पिछड़ा मोर्चा तथा रितेश सैन, जिला मीडिया सह संयोजक पिछड़ा मोर्चा जिला बिजनौर का फूल-मालाओं से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

यह समारोह पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुमंत कुमार के फार्म हाउस स्थित राजबाला ट्रेडर्स पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों ने दोनों पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर राजकुमार प्रजापति ने पार्टी नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।
वहीं रितेश सैन ने अपने संबोधन में पिछड़ी जातियों से संगठित होने, आपसी एकता बनाए रखने और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पिछड़े समाज को अपनी सामूहिक शक्ति और एकजुटता का परिचय देना चाहिए। उन्होंने पिछड़ी जातियों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने तथा संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील भी की।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव सरदार बलवीर सिंह, मास्टर उदय राज, राकेश कुमार, निकुल आर्य, प्रीतम प्रजापति, जितेन्द्र शर्मा, मनोज, रामोतार चौहान, राजकुमार प्रजापति, लईक अहमद, सोनू विश्वकर्मा, अवधेश शर्मा एवं हितेंद्र सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समारोह में उपस्थित लोगों ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



