
*धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद के लिए समर्पित है राष्ट्रीय हिंदू योद्धा परिवार संगठन
हरि न्यूज
देहरादून। राष्ट्रीय हिंदू योद्धा परिवार की संस्थापक मीनू दीदान का मुख्य उद्देश्य समाज के बुजुर्गों और महिलाओं की सहायता करना तथा जरूरतमंद लोगों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराना है। उनका मानना है कि समाज की वास्तविक सेवा तभी सार्थक होती है, जब जरूरतमंदों को कठिन परिस्थितियों में सहयोग मिले और उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर प्राप्त हो।



