
हरि न्यूज
बीकानेर।बीकानेर की अग्रणी संस्था रक्तवीर सेवा संस्था द्वारा संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष रक्तवीर राजेश गोदारा (छट्टासर) के जन्मदिन के अवसर पर राजकीय पीबीएम ब्लड बैंक, बीकानेर में चौथे विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला, जिसमें कुल 21 रक्तवीरों ने स्वैच्छिक रूप से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। महिला रक्तवीर रिजवाना ने भी रक्तदान कर सभी को प्रेरित किया। *रक्तवीरों के रिकॉर्ड:*
इस शिविर में संस्था के *उपाध्यक्ष रक्तवीर अब्दुल कलाम ने अपने जीवन का 20वां रक्तदान*, *सचिव रक्तवीर ओंकारनाथ सिद्ध ने 25वां* और संस्था अध्यक्ष *रक्तवीर राजेश गोदारा ने स्वयं 24वां रक्तदान* कर युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बने। संस्था अध्यक्ष राजेश गोदारा ने बताया कि “हर साल की भांति इस साल भी मेरे जन्मदिन के मौके पर संस्था के सभी सदस्यों के अनुरोध पर यह शिविर आयोजित किया गया, ताकि समय पर जरूरतमंद मरीजों को रक्त मिल सके और उनकी जान बचाई जा सके।”इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी श्रीमान सिराजुद्दीन पंवार (कोषाध्यक्ष), गायत्री गिरी ,विश्वगुरु शंकराचार्य दशनाम गोस्वामी समाज राजस्थान की महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष( हेल्थ कोच )डॉ. ऋषि, नर्सिंग ऑफिसर राजेंद्र कुमार, राजकुमार स्वामी TRA, सुखदेव स्वामी मौजूद रहे शिविर को सफल बनाने में प्रवक्ता रक्तवीर बंटी गोरी, मीडिया प्रभारी रक्तवीर मोहम्मद जब्बार, बजरंग कायल, शिवराज नाई, लक्ष्मण धतरवाल, शौकत अली सहित पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा।



