
*हरिद्वार मेला नियंत्रण भवन सी0सी0आर में आयोजित मा0 मंत्रिमण्डल की बैठक में करेंगे प्रतिभाग।*
हरि न्यूज
हरिद्वार 11 अक्टूबर।जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 12 अक्टूबर को हरिद्वार जनपद भ्रमण पर पहुंच रहे है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मा. मुख्यमंत्री 10:45 बजे हर की पैड़ी में आयोजित गंगा पूजन कार्यक्रम में प्रतिभागी करेंगे। 11:30 बजे मेला नियंत्रण भवन सी0सी0आर हरिद्वार पहुंचेंगे, जहां मा0 मंत्रिमण्डल की आयोजित बैठक में प्रतिभाग करेंगे । मंत्रिमण्डल की बैठक सम्पन्न होने के पश्चात मां. मुख्यमंत्री देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।



