
*गायत्री गोस्वामी ने भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्य करने का लिया संकल्प
हरि न्यूज
बीकानेर। भारतीय संस्कृति सुरक्षा संघ की ओर से समाजसेवी, मृदुभाषी एवं मिलनसार तथा सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पित गायत्री गोस्वामी को संगठन के बीकानेर जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ पद पर मनोनीत किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवदेश दास महाराज एवं राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष हेमलता मनवाणी ने गायत्री गोस्वामी को मनोनयन पत्र प्रदान करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी।

संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि गायत्री गोस्वामी संगठन की विचारधारा एवं उद्देश्यों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के साथ-साथ महिलाओं को संगठन से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। साथ ही सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए जनजागरण की दिशा में कार्य करेंगी।
इस अवसर पर भारतीय संस्कृति सुरक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवदेश दास महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं को मजबूत बनाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है। महिलाओं की सामाजिक एवं सांस्कृतिक भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी के माध्यम से गायत्री गोस्वामी संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने तथा समाज में भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता पैदा करने का कार्य करेंगी।
राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष हेमलता मनवाणी ने कहा कि महिलाओं को संगठनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि महिला प्रकोष्ठ के माध्यम से महिलाओं को भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं सनातन परंपराओं से जोड़ने के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने गायत्री गोस्वामी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई।
नवनियुक्त बीकानेर जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ गायत्री गोस्वामी ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवदेश दास महाराज एवं राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष हेमलता मनवाणी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगी। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति सुरक्षा संघ की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने तथा सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा।
गायत्री गोस्वामी के मनोनयन पर संगठन से जुड़े पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
