
हरि न्यूज
हरिद्वार। Utkarsh Sports Federation की ओर से 5th All India Open Haridwar Rapid Chess Tournament का आयोजन 11 अक्टूबर 2026 को हरिद्वार में किया जाएगा। प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है।
टूर्नामेंट में 6 राउंड होंगे और खेल 15 मिनट + 5 सेकंड increment के समय नियंत्रण में होंगे। प्रतियोगिता में Open, Women, Senior Citizen, Under-10, Under-14 और Under-18 वर्ग शामिल हैं। आयु वर्गों में लड़के और लड़कियां साथ खेलेंगे, जबकि उनके लिए पुरस्कार अलग-अलग होंगे।
प्रतियोगिता की कुल पुरस्कार राशि ₹37,500 रखी गई है। सभी प्रतिभागियों को E-Certificate भी दिया जाएगा।
आयोजक संस्था का कहना है कि हरिद्वार में नियमित रूप से chess tournaments आयोजित करने का उद्देश्य स्थानीय बच्चों और खिलाड़ियों को अपने ही शहर में बेहतर competitive exposure देना और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक आगे बढ़ने के लिए मंच उपलब्ध कराना है।
Federation के नियमित प्रयासों के सकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं। हरिद्वार के युवा खिलाड़ी नक्ष चौहान और ध्रुव विश्नोई ने State Chess Championship में अपनी-अपनी आयु वर्ग की कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त कर शहर का नाम रोशन किया है। ऐसे परिणामों से हरिद्वार के अन्य बच्चों को भी competitive chess में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल रही है।
आयोजन स्थल: Nishkam Seva Trust, हरिद्वार
Reporting: सुबह 8:30 बजे
Registration: 9258664969
Website: Uksportsfederation.org
